प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले अक्षत कलश यात्रा गांव-गांव और शहर-शहर निकाली जा रही है। कीरतपुर व शाहगढ़में अक्षत कलश यात्रा धूमधाम से निकली। बैंडबाजे व ढोल के साथ यात्रा पूरे गांव में घूमी। ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।
अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यकम के उपलक्ष्य में 20 जनवरी को गांव कीरतपुर व शाहगढ़ में रामभक्तों द्वारा अक्षत कलश यात्रा निकाली गई। शाहगढ़ में ग्राम प्रधान सुनीता देवी तथा कीरतपुर में ब्लॉक प्रमुख ठा. राहुल सिंह और ग्राम प्रधान ठा. अजय प्रताप सिंह ने केसरिया झंडी दिखाकर यात्रा का शुभारंभ कराया।
विज्ञापन
बैंडबाजे व ढोल के साथ यात्रा पूरे गांव में घूमी। ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। ब्लॉक प्रमुख ने ग्रामीणों से आह्वान किया कि 22 जनवरी को सभी लोग रामजन्मभूमि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को यादगार बनाते हुए अपने घरों में दीपावली मनाएं।