फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमारी संस्कृति-हमारी पहचान: धूमधाम से मना संस्कृति उत्सव, हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं, दी मनमोहक प्रस्तुतियां

Sat, 20 Jan 2024 10:03 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

हमारी संस्कृति-हमारी पहचान में संस्कृति उत्सव का आयोजन हुआ। उत्सव में करीब 50 प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। गायन प्रतियोगिता में लगभग 17, वादन प्रतियोगिता में 8, नृत्य प्रतियोगिता में 25 प्रतियोगियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
संस्कृति उत्सव में प्रतिभागी और पुरस्कृत कलाकार - फोटो : सूचना विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमारी संस्कृति-हमारी पहचान के तहत 20 जनवरी को हैबिटेट सेंटर में संस्कृति उत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान गायन, वादन एवं नृत्य की मंडल स्तरीय प्रतियोगिता हुई। जिसमें प्रतिभागियों ने मनमोहक प्रस्तुति दीं।

विज्ञापन


संस्कृति उत्सव का शुभारंभ वृंदावन शोध संस्थान के निदेशक राजीव द्विवेदी, प्रशासनिक अधिकारी रजत शुक्ला, संस्कृति उत्सव के मंडल प्रभारी अनिल राज गुप्ता एडवोकेट ने दीप प्रज्जवलन कर किया। उत्सव में करीब 50 प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। गायन प्रतियोगिता में लगभग 17, वादन प्रतियोगिता में 8, नृत्य प्रतियोगिता में 25 प्रतियोगियों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र एवं प्रतीक चिन्ह और प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर आने वाले प्रतियोगियों को पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


निर्णायक मंडल में मीनाक्षी नागपाल, डॉ. पूनम सारस्वत, डॉ. अंशु सक्सेना, प्रद्युम्न सक्सेना आदि शामिल रहे। संचालन संस्कृति उत्सव के मण्डल प्रभारी एडवोकेट अनिल राज गुप्ता ने किया। जिला पर्यटन अधिकारी दीपक कुमार शर्मा, सीए संजय गोयल, रुचि गोटेवाल, डॉ. इंद्रा अग्रवाल, निशा, मधु शर्मा आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन


यह रहा परिणाम

  • गायन में प्रथम एटा के प्रथम परमार, द्वितीय कासगंज की अंतरा, तृतीय एटा की दीक्षा 
  • वादन में प्रथम अलीगढ की वैष्णवी, द्वितीय कासगंज की स्वाति गौड़, तृतीय हाथरस के युग सिंह 
  • क्लासिकल नृत्य में प्रथम कंचन सिंह, द्वितीय हर्षल श्रीवास्तव
  • लोकनृत्य में प्रथम कंचन सिंह, द्वितीय तृप्ती, तृतीय जहानवी 
  • लोकनृत्य में प्रथम समृद्धि, द्वितीय स्थान आरना, तृतीय स्थान अनिका 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें