अखिलेश यादव ने कहा कि इन्होंने लेपटॉप भी छोटा कर दिया, जो चलता भी नहीं है। वस्त्रों से कोई योगी नहीं बनता, विचारों से योगी बनता है। साधु मौन रहते हैं, आज साधु ही ज्यादा बोल रहे हैं। ये झूठ के प्रचारक हैे। ये सरकार नहीं बुलडोजर चलाते हैं। हम सुप्रीम कोर्ट को बधाई देंगे, उन्होंने बुल्डोजर को गैराज में खड़ा कर दिया है। एनकाउंटर करने वाली सरकार संविधान में विश्वास कभी नहीं करती। ये कहते हैं कि इस यूनिवर्सिटी में आरक्षण नहीं है, यह बता दें अन्य यूनिवर्सिटी में क्या आरक्षण है। ये सरकार जो परीक्षा करा रहे हैं, कि परीक्षा केंद्र तक ही नहीं पहुंच पाते, ऐसे प्रश्न पूंछते हैं जो किसी गाइड में नहीं होते।
उन्होंने कहा कि पेपर लीक, तारीख बदलने, आरक्षण मारने वाले, कोर्ट में परिणाम उलझाने वाले भाजपा वाले हैं। चारु केन डॉक्टर हैं और पढ़ी लिखी हैं। लोकसभा में आपने हमें जिताया, पर प्रमाण पत्र नहीं मिला। जो जीते सांसद हैं, वो जब शपथ लेने गए, हमने बेईमान कहा, तो यह मुस्करा रहे थे। हमें प्रशासन और सरकार ने हरवाया। सीएम समाज में बारूद बिछा रहे हैं, उनके नीचे-नीचे सुरंग भी बन रही है। 2027 में हम सरकार बनाने जा रहे है। ये न केवल डरे हैं, बल्कि हिले हुए भी हैं। यह चुनाव उनके हाथ से फिसल गया है। भाजपा ने फैजाबाद का चुनाव टाला है। चुनाव की तारीख भी इन्होंने बदल दी। इनका बटोगे तो कटोगे नारा नहीं चलेगा। अहेरिया और धनगर समाज को हमारी सरकार आने पर फिर सम्मान मिलेगा।
सपाई-पुलिस में हुई नोक-झोंक
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यक्रम में 12.45 समय निर्धारित था। अखिलेश यादव के खैर पहुंचने से पहले मालन फार्म हाऊस के सामने हेलीपैड पर सपाई और पुलिस के बीच नोक-झोंक हो गई।