फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Premier League: अखंड-विजडम वॉरियर्स, प्रशांत राइडर्स ने जीते मैच, यहां देखें हर मुकाबला लाइव

Sun, 22 Jun 2025 08:10 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ में अमर उजाला प्रीमियर लीग चल रही है। मैन ऑफ द मैच और फाइटर ऑफ द मैच का पुरस्कार सागर मंगला, नितिन अग्रवाल, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह, विजय यादव, अखंड प्रताप सिंह ने प्रदान किया।
विज्ञापन
प्रशांत राइडर के खिलाड़ी को मैन ऑफ द मैच देते बीजेपी के पूर्व जिला अध्यक्ष गोपाल सिंह - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला प्रीमियर लीग में अखंड वॉरियर्स, विजडम वॉरियर्स, प्रशांत राइडर्स ने जीत हासिल की। मैच का लाइव प्रसारण अमर उजाला उत्तर प्रदेश यूट्यूब चैनल पर हो रहा है। आप यहां अमर उजाला उत्तर प्रदेश पर क्लिक कर लाइव देख सकते हैं। 

विज्ञापन


21 जून को आगरा रोड स्थित ईडन पार्क में खेले गए मैच में अखंड वॉरियर्स ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 173 रन बनाए। अनुज प्रेम राजपूत ने 49 रन की पारी खेली। आयुष ने 36, उत्कर्ष अग्रवाल ने 33 और अतुल ने 21 रन बनाए। अंकुर सारस्वत ने तीन और सचिन भारती ने दो विकेट झटके। जवाब में उतरी माधवास जायंट्स की टीम की शुरुआत काफी निराशाजनक रही। तीन विकेट 36 रन के योग पर गिर गए। कप्तान अंकुर ने 29 गेंदों पर 5 चौके और तीन छक्के की मदद से 51 रन बनाए। छह बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू सके। पूरी टीम 16.3 ओवर में 123 रन पर सिमट गई। अखंड वॉरियर्स ने 50 रन से मैच जीत लिया। विक्रांत प्रताप सिंह, विवेक यादव ने तीन-तीन, अनुज व मयंक ने दो-दो विकेट झटके। मैन ऑफ द मैच अनुज प्रेम राजपूत और फाइटर ऑफ द मैच अंकुर राजपूत को चुना गया।

दूसरा मैच विजडम वॉरियर्स और ओजोन टाइटंस के बीच खेला गया। वॉरियर्स ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 171 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज अंकुर चौधरी (12) और विशाल सिंह (28) ने टीम को मजबूत शुरुआत दी। प्रशांत वीर सिंह ने 45 गेंदों में आठ चौके और चार छक्के की मदद से 81 रन की पारी खेली। विनायक चौधरी ने 30 रन बनाए। टाइटंस के गेंदबाज सनी कुमार ने तीन और रजत यादव व रिषभ कुमार ने दो-दो विकेट झटके। टाइटंस के मुजीब मीना ने 42 और रजत ने 31 रन बनाए। पूरी टीम 126 रन पर सिमट गई। वॉरियर्स ने 45 रन से मैच जीत लिया। गेंदबाज हिमांशु बघेल ने तीन और अभिषेक दीक्षित ने दो विकेट झटके। मैन ऑफ द मैच प्रशांत वीर सिंह और फाइटर ऑफ द मैच मुजीब मीना को चुना गया।

विज्ञापन
Trending Videos

तीसरा मैच अखंड वॉरियर्स और प्रशांत राइडर्स के बीच खेला गया। वॉरियर्स टीम के सलामी बल्लेबाज अनुज राजपूत (26 रन) और रोहन राठी (66 रन) ने ठोस शुरुआत दी। टीम ने पांच विकेट पर 169 रन बनाए। आयुष ने 28 रन और उत्कर्ष अग्रवाल ने 21 रन की पारी खेली। विशाल यादव और मयंक अजय सक्सेना ने दो-दो विकेट झटके। राइडर्स की टीम ने 19.2 ओवर में 171 रन बनाकर पांच विकेट से मैच जीत लिया। अमित बघेल ने 56 रन, विवेक राना ने 46 रन, साहिल खान ने 34 रन की पारी खेली। वॉरियर्स के गेंदबाज अनुज राजपूत ने दो विकेट झटके। मैन ऑफ द मैच अमित बघेल और फाइटर ऑफ द मैच रोहन राठी को चुना गया। अंपायरिंग संदीप बख्श और देवेश शर्मा, कमेंट्री प्रेम कुमार यादव, स्कोरिंग राहुल वर्मा ने की। इस अवसर पर गोमिका सिंह, अतिन अग्रवाल, शैलेंद्र सिंह, मुताहिर जैदी, निशांत सिंघल, सौरभ चौधरी, त्रिलोकीनाथ वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।

इन्होंने दिया मैन ऑफ और फाइटर ऑफ द मैच
मैन ऑफ द मैच और फाइटर ऑफ द मैच का पुरस्कार सागर मंगला, नितिन अग्रवाल, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह, विजय यादव, अखंड प्रताप सिंह ने प्रदान किया। पुरस्कार स्वरूप अलीगढ़ ऑटो सेंटर की तरफ से 2000 रुपये और स्काई डेक की तरफ से 1100 रुपये रेस्टोरेंट का वाउचर दिया गया।
विज्ञापन

लीग की सहयोगी

मंगलायतन यूनिवर्सिटी
इन एसोसिएशन विद : ओजोन सिटी
पावर्डबाई : सांगवान सिटी
हेल्थ पार्टनर : अभिश्री हॉस्पिटल
आउटडोर पार्टनर : एमकेजी मीडिया
फूड पार्टनर : मिल्क बार
गिफ्ट पार्टनर : अलीगढ़ ऑटो सेंटर
लीग क्यूरेटर : ट्रिपल एसजी।

आज के मैच
  • पावना बनाम एवीपी फाल्कन
  • मंगलायतन मार्वल्स बनाम माधवास जायंट्स
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें