फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः नगर निगम की नाक के नीचे प्रदूषण

विज्ञापन
पुलिस कंट्रोल रूम कार्यालय मार्ग पर उड़ रही धूल से लोगों को हो रही पेरशानी । - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर में लोग वायु प्रदूषण से पस्त हैं। लॉकडाउन जैसे सख्त फैसले लेने पर विचार किया जा रहा है। इसके बावजूद अलीगढ़ नगर निगम के अधिकारी गंभीर नहीं हैं। नगर निगम कार्यालय के सामने ही तस्वीर महल के पास बालू, बदरपुर एवं गिट्टी का ढेर होने से यहां पर लोगों को सांस लेना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

तस्वीर महल और एएमयू सर्किल से घंटाघर रोड को जोड़ने वाले मार्ग (पुलिस कंट्रोल रूम के सामने) पर बालू, बदरपुर, एवं गिट्टी का ढेर लगा है। धूल उड़ने से सड़क पर दोपहर में धुंध जैसा नजारा रहता है। यहां पर कभी कभी सांस लेना मुश्किल हो जाता है। गिट्टी एवं बदरपुर के सड़क पर फैलने के कारण दुर्घटनाएं भी होती हैं। पांच में तिब्बिया कॉलेज एवं अस्पताल है। वहां काफी संख्या में मरीज आते हैं। अस्पताल के वार्ड में मरीज भर्ती हैं। इसके बावजूद नागरिकों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया जा रहा है।
नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि लाल डिग्गी पोखर के पास स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा आई ट्रिपल सी बिल्डिंग बनाई जा रही है। निर्माण सामग्री उसी की है। बालू, बदरपुर, गिट्टी एवं अन्य निर्माण सामग्री कार्यदायी संस्था द्वारा यहां से उठा कर निर्माण स्थल तक ले जाया जाता है। इस संबंध में भाजपा के महानगर उपाध्यक्ष बीएस पाल इसकी शिकायत नगर आयुक्त गौरांग राठी एवं जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे से कर चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उनका कहना है कि अधिकारियों के रवैये से सरकार की छवि धूमिल हो रही है। लोग परेशान है।
विज्ञापन

मैरिस रोड चौराहा व अन्य जगह भी धूल के कारण सांस लेना मुश्किल
मैरिस रोड से लालडिग्गी की ओर जाने वाली सड़क किनारे नाली का निर्माण कार्य चल रहा है। पिछले कुछ दिनों से काम बंद है। नाली से निकाला गया कीचड़ सूख कर ढेर में तब्दील हो गया है। लोग उसे ट्रैक्टर में भरकर ले जा रहे हैं। मैरिस रोड चौराहे से अमीरनिशां तक सड़क जर्जर हालत में है और धूल उड़ती है। इसकी वजह से भी उस क्षेत्र में वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है। रामघाट रोड खासकर पीएसी के पास पेट्रोल पंप के सामने धूल की वजह से वहां से लोगों का गुजरना मुश्किल हो गया है। जीटी रोड पर सारसौल एवं नवीन बस अड्डा, नौरंगाबाद, एटा चुंगी, धनीपुर मंडी, आगरा रोड एवं मथुरा रोड पर भी धूल के कारण चलना मुश्किल है।
स्मार्ट सिटी लिमिटेड की कार्यदायी संस्था को नोटिस देकर तीन दिन के अंदर तस्वीर महल के पास सड़क किनारे पड़े बालू बदरपुर और गिट्टी आदि को हटाने का निर्देश दिया गया है अन्यथा की स्थिति में कार्रवाई होगी। धूल पर नियंत्रण के लिए शहर में जल का छिड़काव एवं रोड स्वीपिंग मशीन चलाई जा रही है।
विज्ञापन

- गौरांग राठी, नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें