फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलायन पर सियासत: एआईएमआईएम नेता की धमकी, कहा- नमाज पढ़ेंगे, नहीं चढ़ने देंगे उनकी बरात

Wed, 02 Jun 2021 10:12 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ जिले में नूरपुर की घटना को लेकर सियासत खूब गरमाई है। नाजिम ने कहा कि सांसद सतीश गौतम, पूर्व मेयर शकुंतला भारती गंदी सियासत कर रहे हैं। उनकी शुरू से यही राजनीति रही है। उनका राजनीतिक चलन नफरत की आग है। हिंदू-मुस्लिम है। 
विज्ञापन
एआईएमआईएम नेता सैयद नाजिम अली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ जिले के टप्पल थाने के गांव नूरपुर में पलायन के मामले को सिसायत तेज हो गई है। मंगलवार को भाजपा नेता शकुंतला भारती का बयान सामने आया था, जिसके बाद बुधवार को ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तिहादुल मुस्लमीन (एआईएमआईएम) के नेता ने धमकी दी है। वहीं, मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन


ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तिहादुल मुस्लमीन (एआईएमआईएम) युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष सैयद नाजिम अली ने कहा कि टप्पल के नूरपुर में नमाज तो होगी, लेकिन बिना अनुमति के उन्हें (हिंदुओं) बरात चढ़ाने नहीं देंगे। भले ही वह चाहे जितना ईंट, पत्थर या हथियार लेकर आ जाएं।

जिले में नूरपुर की घटना को लेकर सियासत खूब गरमाई है। नाजिम ने कहा कि सांसद सतीश गौतम, पूर्व मेयर शकुंतला भारती गंदी सियासत कर रहे हैं। उनकी शुरू से यही राजनीति रही है। उनका राजनीतिक चलन नफरत की आग है। हिंदू-मुस्लिम है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह वाकई हिंदू हैं तो उन्नाव में जाएं, जहां गंगा के किनारे लाशें दफनाई जा रही हैं, जो पानी पर तैर रही हैं। वाकई हिंदू हैं तो वह चिता के लिए लकड़ी का इंतजाम करें। भाजपा सरकार में बुरा हाल है। नाजिम ने कहा कि देश संविधान से चलेगा, अल्फाजों से नहीं चलेगा, जो नफरत की बीज बो रहे हैं। मुसलमानों पर जबरन मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

आपको बता दें कि मंगलवार को टप्पल थाने के गांव नूरपुर पहुंची अलीगढ़ की पूर्व मेयर व भाजपा नेता शकुंतला भारती ने पीड़ित परिवार समेत गांव के हिंदू समाज के लोगों से मुलाकात की। उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। कहा कि इस गांव में हिंदू बेटियों की बरात नहीं चढ़ेगी तो वह गांव की किसी भी मस्जिद में नमाज नहीं होने देंगी।

शकुंतला भारती ने कहा कि किसी में हिम्मत है तो अब बरात रोककर दिखाए। इसके बाद अंजाम भुगतने के लिए भी तैयार रहे। कहा कि यह योगी-मोदी का देश है। पाकिस्तान नहीं है। इस दौरान टप्पल पुलिस गांव में मौजूद रही। 

सांसद व पूर्व मेयर का बयान एकता को पहुंचा रहा ठेसःशहर मुफ्ती
शहर मुफ्ती मोहम्मद खालिद हमीद ने कहा कि नूरपुर की घटना लेकर भाजपा सांसद सतीश गौतम, पूर्व मेयर शकुंतला भारती जिस तरह से बयानबाजी कर रहे हैं, वह हिंदू-मुस्लिम एकता को ठेस पहुंचाने वाली है। इससे शहर का माहौल खराब हो सकता है।

शहर मुफ्ती ने कहा कि अभी हमारा शहर किन हालातों से गुजरा है और गुजर रहा है। कितनी मौतें कोरोना से हुई हैं। अभी उससे संभले ही नहीं थे, यह लोग जितनी मुस्तैदी के साथ नूरपुर जा रहे हैं। अगर इतनी ही मुस्तैदी से उन लोगों के घर जाते तो शराब से मरे हैं, तो ज्यादा फायदा होता। 

मंदिर-मस्जिद को राजनीति से दूर रखा जाए। उन्होंने कहा कि वह अलीगढ़ के लोगों से अपील करते हैं कि वह किसी अफवाह पर ध्यान न दें। हिंदू-मुस्लिम आपस में भाईचारा बनाकर रखें। इन बयानों की वजह से अलीगढ़ शहर के लोगों में काफी गुस्सा है।
विज्ञापन

ये था मामला

टप्पल थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर में समुदाय विशेष के लोगों द्वारा बरात चढ़त रोकने से नाराज करीब सवा सौ हिंदू परिवारों ने रविवार की सुबह अपने दरवाजों पर ‘मकान बिकाऊ है’ लिखकर सनसनी फैला दी। सोशल मीडिया पर यह फोटो वायरल हुए तब पुलिस भी सतर्क हुई।  रविवार की देर शाम गांव के एक व्यक्ति की तहरीर पर समुदाय विशेष के 11 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज हो गई है। 

मामला 26 मई की दोपहर गांव के निवासी अनुसूचित जाति के ओमप्रकाश की दो बेटियों की बरात को चढ़ने से रोकने का बताया गया है। ओमप्रकाश के अनुसार बरात चढ़त के साथ उनके दरवाजे पर आ रही थी। मुख्य मार्ग पर मस्जिद के पास समुदाय विशेष के कुछ लोग एकत्र होकर बरात चढ़त का विरोध करने लगे। इस भीड़ ने बरातियों और गांव के हिंदुओं पर लाठी, डंडे व राड से हमला कर दिया। 

इसमें डीजे वाली गाड़ी के शीशे टूट गए। गाड़ी के चालक समेत दो लोग घायल हो गए। उन्होंने थाने में जानकारी देने के साथ ही अगली सुबह आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी, लेकिन थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। सुरक्षा देने के नाम पर गांव में दो पुलिसकर्मी बिठा दिए। गांव वालों ने आरोप लगाया कि समुदाय विशेष की भीड़ ने सुनियोजित तरीके से बरात पर हमला किया था। 

पुलिस की कार्रवाई न होने से नाराज पीड़ित परिवार और उनके समर्थन में लोगों ने अपने दरवाजों के बाहर ‘मकान बिकाऊ है’ लिखने के साथ ही रविवार की सुबह पुलिस व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। मामला बढ़ता देख रविवार की शाम को टप्पल पुलिस ने ओमप्रकाश पुत्र तेजपाल की तहरीर पर गांव के वकील, कलुआ, मुस्तकीम, सरफू, अंसार, सोहिल, फारुख, अमजद, तौफीक, सहजोर और लहरू के नाम रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें