फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः कंगना पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कराने के लिए दी तहरीर

विज्ञापन
कंगना के खिलाफ दादों थाना प्रभारी को ज्ञापन देते भाकियू स्वराज के कार्यकर्ता।
विज्ञापन
अभिनेत्री कंगना रनौत के आजादी भीख में मिलने बयान के विरोध में मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन स्वराज के कार्यकर्ताओं ने दादों थाने में अभिनेत्री के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। थानाध्यक्ष द्वारा मुकदमा दर्ज करने से इंकार करने पर थाने परिसर में ही कार्यकर्ताओं ने धरना शुरू कर दिया। बाद में सीओ के आश्वासन पर कार्यकर्ता माने।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने कहा कि फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने देश का अपमान यह कहकर किया है कि 1947 में जो आजादी मिली, वह भीख थी। उन्होंने देश, स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों के परिवारों की भावनाओं से खिलवाड़ किया है। थानाध्यक्ष को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। आरोप है कि थानाध्यक्ष द्वारा मुकदमा दर्ज किए जाने से मना करने पर भाकियू स्वराज के कार्यकर्ताओं ने थाना परिसर में ही धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। बाद में क्षेत्राधिकारी छर्रा देवीलाल ग़ुलाम ने आश्वासन दिया कि वह प्रकरण में जांच कर कार्रवाई करेंगे।
इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव बृजेश यादव, जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह, मास्टर रामबृजेश यादव, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनहरी यादव, तहसील अध्यक्ष प्रवीण कुमार, तहसील महासचिव संतोष कुमार, शिवकुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें