फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगीरी व गोंडा के पांच-पांच प्रधानों व सचिवों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण में लापरवाही पर डीपीआरओ ने गंगीरी व गोंडा के पांच-पांच प्रधानों व सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। जिले में शत प्रतिशत कोरोना वैक्सीनेशन के लिए प्रधानों को जिम्मेदार बनाया गया है। प्रधान एवं सचिवों को अपनी-अपनी ग्राम पंचायतों में जन जागरूकता के जरिये लोगों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करने के आदेश दिए गए हैं। सभी से अपनी ग्राम पंचायत को शत प्रतिशत वैक्सीनेटेड करने का प्रमाण पत्र भी मांगा गया है। लेकिन अभी कई प्रधान और सचिव इस मामले में लापरवाही बरत रहे हैं। जिला पंचायतराज अधिकारी धनंजय जायसवाल ने बताया कि टीकाकरण में लापरवाही पर गंगीरी व गोंडा की 5-5 ग्राम पंचायतों के प्रधानों और सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। इन्हें एक सप्ताह में जवाब देने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें