महाराज अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते अग्रवाल युवा संगठन के पदाधिकारी।
- फोटो : CITY OFFICE
श्री अग्रवाल युवा संगठन ने बृहस्पतिवार को अग्रसेन चौक पर महालक्ष्मी का पूजन और हवन-यज्ञ कर महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव पखवाड़ा प्रारंभ किया है। संस्था के अध्यक्ष सीए विकास अग्रवाल और जयंती संयोजक निकुंज अग्रवाल ने सुबह आठ बजे पहुंचकर महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इसके बाद अग्रेसन चौक में महालक्ष्मी का पूजन और हवन यज्ञ में पदाधिकारी शामिल हुए। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदीप कुमार अग्रवाल कोठी और प्रमोद कुमार गर्ग शामिल हुए। इसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया। बाहरी कलाकारों द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया। इसके साथ अग्रसेन जयंती पखवाड़ा प्रारंभ हो गया है। इस मौके पर संयोजक पुनीत गर्ग, नवीन अग्रवाल, अंकित गुप्ता, मीडिया प्रभारी एडवोकेट प्रशांत अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, प्रखर अग्रवाल, इंजीनियर आकाश गर्ग आदि मौजूद रहे।