फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बड़े भाई से झगड़े के बाद पेट में घोंप लिया चाकू, हुई मौत

Thu, 20 Feb 2025 01:29 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

दो भाईयों में झगड़ा होने पर मां ने दोनों को अलग कमरों में बंद कर दिया। छोटे भाई ने अपने पेट में चाकू मार लिया,  जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक देवा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जाटव मोहल्ला निवासी एक युवक ने बड़े भाई से झगड़े के बाद अपने पेट में चाकू घोंप लिया। इससे उसकी आंतें बाहर निकल आईं और मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

विज्ञापन


18 फरवरी की शाम जाटव मोहल्ला निवासी देवा (18 ) पुत्र शेर सिंह की तहेरी बहन की शादी थी। बताते हैं कि वह 18 फरवरी की शाम वहां शराब के नशे झगड़ा करने लगा। इस पर बड़े भाई योगेंद्र ने उसे रोका तो उससे भी झगड़ने लगा। यह बात उनकी मां को पता चली तो वह दोनों बेटों को घर ले आई और दोनों को अलग-अलग कमरे में कर दिया।

इसी बीच देवा ने अपने पेट में चाकू घोंप लिया। इससे उसकी आंतें बाहर निकल आईं। यह देख परिजन के होश उड़ गए। वह वाहन बुलाकर उसे अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। उसके पिता की चार साल पहले मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें