थाना परिसर में बुधवार की शाम थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार शर्मा ने शांति समिति की बैठक की। इसमें कहा कि महाशिवरात्रि पर कांवड़ियों की सेवा के लिए रोड किनारे लगाए जाने वाले पंडाल सड़क से थोड़ा हटकर लगाएं। वहां बजाने वाले डीजे को तेज ध्वनि में न बजाने की अपील की। कहा कि कांवड़ियों के खान-पान की व्यवस्था विपरीत दिशा में न करके उसी दिशा में करें जिससे होकर कांवड़ियों को निकलना है। कांवड़ यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी होने पर पुलिस को सूचना देकर मदद लें सकते हैं। बैठक में वरिष्ठ उपनिरीक्षक दुलीचंद यादव, प्रधान ध्रुव यादव, अजय पाल सिंह, विजय यादव, गंगा सिंह, एजाज हुसैन, रफाकत अली मेव, नौसे खान, मानवेंद्र सिंह, अवधेश शर्मा मौजूद रहे।