फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंसानी आवाज में बोलने वाला अफ्रीकन तोता गायब, ढूंढने वाले को दिया जाएगा 10 हजार का इनाम

Thu, 04 Mar 2021 01:35 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
विज्ञापन
african grey parrot with alexa device - फोटो : Social Media
विज्ञापन

महानगर के क्वार्सी थाने में बुधवार को एक अजीब-ओ-गरीब गुमशुदगी दर्ज हुई। यह गुमशुदगी किसी व्यक्ति नहीं, बल्कि अफ्रीकन नस्ल के तोते की है, जो आदमी की आवाज में बोलता है और सीटी भी बजाता है। यह विषय चर्चाओं में है।

विज्ञापन


पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार मकान नंबर 206 सरोज सदन साईं वाटिका रमेश विहार क्वार्सी निवासी सरोज सिंह ने बताया कि यह तोता उनकी बहू ने दो साल पहले ऑन लाइन खरीदा था। अफ्रीकन नस्ल का यह तोता भूरे रंग का है और इसकी पूंछ लाल है। यह आदमी की आवाज में बोलता है, घरवालों के नाम लेता है और सीटी भी बजाता है।

2 मार्च को सुबह आठ बजे से यह तोता घर से कहीं चला गया है। उसके बाद से उसका कोई पता नहीं है। उसे रमेश विहार, मानसरोवर व ज्ञान सरोवर कॉलोनी में देखा गया है।
विज्ञापन

पेशे से साफ्टवेयर इंजीनियर उनकी बहू पूर्व सीएमओ एवं वर्तमान में अनुबंध के आधार पर पं. दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय में तैनात डॉ. एसके वार्ष्णेय की बेटी हैं और वर्तमान में लंदन में नौकरी कर रही हैं।

डॉ वार्ष्णेय ने बताया कि उनकी पुत्री को पशु-पक्षियों से विशेष प्रेम है। उसने यह तोता दो साल पहले ऑनलाइन खरीदा था। नौकरी के सिलसिले में लंदन जाते समय वह यह तोता उन्हें दे गई थीं। कुछ दिन पहले उन्होंने इस तोते को बेटी की सास को दे दिया था। तब से वही उसकी देखभाल कर रही थीं।

उन्होंने लोगों से अपील की कि जिसे भी तोता मिले वह उन्हें वापस कर दे। उसे 10 हजार रुपये इनाम के रूप में दिया जाएगा। इधर, क्वार्सी थाने में जब वे पहुंचे तो उन्हें गुमशुदगी न करने को लेकर समझाया गया। मग उनकी मंशा थी कि वह कहीं भी पहचान लिया जाएगा। अगर पुलिस सूचना दर्ज कर लेगी तो मिलने पर वे उस पर क्लेम कर सकेंगे। इस मंशा के चलते पुलिस ने खोया पाया सूचना दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें