फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अलीगढ़ में हाईवे पर आगे चल रहे ट्रक से भिड़ी रोडवेज, हादसे में 12 सवारियां घायल

Sun, 06 Jun 2021 02:02 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

साहिबाबाद डिपो की रोडवेज बस 23 सबारी लेकर दिल्ली से कानपुर जा रही थी। जैसे ही बस दौरऊ मोड़ पर पहुंची तभी बस  अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त रोडवेज बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के गभाना में हाईवे पर दौरऊ मोड़ के पास दिल्ली से कानपुर जा रही रोडवेज बस अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई। हादसे में बस में सवार चालक-परिचालक समेत 12 सवारियां घायल हो गई। जिन्हें पुलिस ने जिला अस्पताल, निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा रविवार तड़के करीब तीन बजे हुआ।
विज्ञापन


साहिबाबाद डिपो की रोडवेज बस 23 सबारी लेकर दिल्ली से कानपुर जा रही थी। जैसे ही बस दौरऊ मोड़ पर पहुंची तभी बस  अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई। हादसे के समय सभी यात्री नींद के आगोश में थे। टक्कर लगते ही बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार शुरू हो गई। 

इस बीच चालक ट्रक को लेकर फरार हो गया। हादसे में बस चालक अनुज कुमार निवासी नगला लाल (बेवर ), परिचालक सुखबीर यादव नवीगंज (एटा )राजू बड़ी बोकर (बांदा) मलखान सिंह नया गांव, भरतपुर (राजस्थान) संजीव कुमार राणा डाटा (कानपुर देहात ) नईम खान, नाजिम बिसराजपुर (कन्नौज), अनीशपाल सिंह उजागरपुर (मैनपुरी) समेत करीब 12 सवारियां घायल हो गईं। 
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक  सुबोध कुमार उपाध्याय ने बताया कि घायलों को कस्बे के निजी अस्पताल के अलावा जिला अस्पताल में टोल प्लाजा एंबुलेंस के जरिए भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें