तहसील परिसर में स्थित एसीजेएम कोर्ट में सोमवार की सुबह कुछ लोगों ने मुकदमे की पैरवी को लेकर एक अधिवक्ता के साथ कुछ लोगों ने गाली-गलौज कर मारपीट कर दी, जिसमें वह जख्मी हो गए। अधिवक्ताओं ने एक आरोपी को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया है।
कस्बा खैर निवासी अधिवक्ता संजय गौतम ने बताया कि सोमवार सुबह एक मुकदमे के सिलसिले में खैर तहसील में एसीजेएम कोर्ट में गए थे, जहां कोर्ट के नहीं बैठने पर उनके इंतजार में एक सीट पर बैठे हुए थे, तभी कोर्ट में सुरेंद्र निवासी नयेला अपने दो व्यक्तियों के साथ आया और उनसे कहा कि तुम हमारे खिलाफ मुकदमे की पैरवी कर रहे हो, आज हम तुम्हें देख लेंगे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। इस पर वह कोर्ट से बाहर आ गए, बाहर आकर भी उक्त लोगों ने उनके साथ मारपीट की, झगड़े में उन्हें काफी चोंटे आई, उनके हाथ में जो चांदी की अंगूठी थी वह भी कहीं गिर गई।
शोर-गुल पर तहसील के अधिवक्ताओं ने आकर संजय गौतम बचाया और एक हमलावर सुरेंद्र को पकड़ लिया, जबकि दो अन्य व्यक्ति मौका पाकर वहां से भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस को अधिवक्ताओं ने आरोपी को पुलिस को सौंप दिया। अधिवक्ता संजय गौतम की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।