मोहल्ला सरायवली निवासी सोमवती देवी अपनी बेटी की मौत पर दामाद सहित उनके परिवार वालों पर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए भटक रही हैं।
उन्होंने बताया कि बेटी रानी उर्फ आरती ने एक वर्ष पहले गांव शेखूपुर निवासी एक युवक से प्रेम विवाह किया था। इसके बाद पति के साथ गाजियाबाद में रहने लगी थी। रक्षाबंधन से एक दिन पहले आरती मायके आना चाहती थी। इस पर पति-पत्नी में विवाद हुआ था। उसी रात दो बजे उसके पति ने फोन कर बताया था कि आरती बीमार है और गाजियाबाद के एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है।
वह परिजन सहित गाजियाबाद पहुंचीं और बेटी को गंभीर हालत में अलीगढ़ लाकर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां 10 अगस्त को मौत हो गई। उनका आरोप है कि विषाक्त पदार्थ खिलाकर उनकी बेटी की हत्या की गई है। अतरौली और गाजियाबाद पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है। इंस्पेक्टर सत्यवीर सिंह ने बताया कि मामला गाजियाबाद का है। वहीं शिकायत करनी चाहिए।