फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: अलीगढ़ के अधिशासी-मुख्य अभियंता को प्रतिकूल प्रविष्टी, राजस्व वसूली में लापरवाही का आरोप

Sat, 30 Dec 2023 07:57 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

राजस्व वसूली की समीक्षा के दौरान अलीगढ़ के अधिशाषी अभियंता पंकज तिवारी एवं अलीगढ़ के मुख्य अभियंता सुशोध शर्मा लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली में असफल पाए गए। राजस्व प्राप्त की रणनीति की जानकारी पूछे जाने पर संतोष जनक जवाब नहीं दे पाए। इस पर दोनों को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का आदेश दिया। 
विज्ञापन
बिजली विभाग - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्व वसूली में लापरवाही बरतने के आरोप में अलीगढ़ के अधिशासी अभियंता और मुख्य अभियंता को प्रतिकूल प्रविष्टी दी गई है, जबकि सात अभियंताओं को चेतावनी दी गई है। 

विज्ञापन


पावर कारपोरेशन अध्यक्ष डा. आशीष कुमार गोयल 30 दिसंबर को राजस्व वसूली की समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सर्दी के मौसम में बिजली की आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत बनाए रखा जाए। समीक्षा के दौरान अलीगढ़ के अधिशाषी अभियंता पंकज तिवारी एवं अलीगढ़ के मुख्य अभियंता सुशोध शर्मा लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली में असफल पाए गए। राजस्व प्राप्त की रणनीति की जानकारी पूछे जाने पर संतोष जनक जवाब नहीं दे पाए। इस पर अध्यक्ष ने दोनों को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का आदेश दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें