फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: युवती को ले गया बहला फुसलाकर, छह लाख और जेवरात भी साथ ले गई, मुकदमा दर्ज

Sat, 30 Dec 2023 06:10 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ में दादों क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को नगदी व जेवरात सहित युवक बहला फुसलाकर ले गया। पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
युवती को भगा ले गया युवक - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

युवक बहला फुसलाकर युवती को अपने साथ ले गया। जब युवती के परिवार वालों ने घर में रखा बक्सा देखा, तो उनके होश उड़ गए। युवती अपने साथ छह लाख से अधिक की नकदी और जेवरात भी साथ ले गई। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


अलीगढ़ में दादों क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को नगदी व जेवरात सहित युवक बहला फुसलाकर ले गया। पीड़ित पिता ने बताया कि 28 दिसंबर को सुबह पांच बजे जागा, तो उसकी पुत्री घर पर नहीं थी। पिता ने परिवारीजनों के साथ काफी तलाश की, लेकिन युवती का कुछ पता नही चला। परिजनों ने घर पर जाकर देखा, तो घर के अंदर रखा बक्सा खुला मिला। 

जिसको देखने के बाद पता चला कि उसमें रखे छह लाख 40 हजार रुपये व जेवरात निकाल कर युवती अपने साथ ले गई।  पिता ने बताया कि उसकी बेटी को गांव के ही दो लोगों की मदद से थाना अतरौली क्षेत्र के गांव पैडरा निवासी विपिन पुत्र जगबीर सिंह अपने साथ बहला फुसलाकर ले गया। पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें