फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RMPSU: डीएस व एसवी कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया हुई शुरू, वेब रजिस्ट्रेशन करना है जरूरी, ऐसे करें आवेदन

Tue, 12 May 2026 12:08 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

डीएस कॉलेज व एसवी कॉलेज में एडमिशन शुरू हो गए हैं। पहले राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर वेब रजिस्ट्रेशन करना होगा, उसके बाद डिग्री कॉलेज की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा। 
विज्ञापन
अलीगढ़ का श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के डीएस कॉलेज और एसवी कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को पहले आरएमपीएसयू की वेबसाइट पर पंजीकरण कराना होगा। इसके बाद कॉलेज की वेबसाइट पर आवेदन फॉर्म भरे जा सकेंगे।

विज्ञापन


डीएस कॉलेज ने इस वर्ष स्नातक, स्नातकोत्तर, व्यावसायिक व स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों में सीटें निर्धारित कर दी हैं। प्राचार्य प्रो. मुकेश कुमार भारद्वाज ने बताया कि बीए प्रथम सेमेस्टर में 780 सीटें, बीएससी प्रथम सेमेस्टर में 720 सीटें और बीकॉम प्रथम सेमेस्टर में 240 सीटें हैं। बी.कॉम (वोकेशनल) में 120 सीटें, बी.वोक (आईटी) में 60 सीटें और बी.वोक (रिटेल मैनेजमेंट) में 60 सीटें हैं। डिप्लोमा इन हेल्थ केयर पाठ्यक्रम में 30 सीटें हाेंगी।

स्नातकोत्तर स्तर पर एमए प्रथम सेमेस्टर के विभिन्न विषयों में 60-60 सीटें निर्धारित की गई हैं, जिसमें हिंदी अंग्रेजी, संस्कृत, मनोविज्ञान, अर्थशास्त्र, राजनीति शास्त्र, भूगोल, समाजशास्त्र, चित्रकला शामिल हैं। एमएससी प्रथम वर्ष में रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, भू-विज्ञान में 30-30 सीटें, गणित विषय में 60 सीटें हैं। बीएड में 100 सीटें, एमएड में 50 सीटें, एलएलबी में 180 सीटें हैं।
विज्ञापन


स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों के तहत बीएफए में 60 सीटें, बीएएलएलबी (पंचवर्षीय) में 120 सीटें, बीबीए में 120 सीटें, बीसीए में 120 सीटें हैं। एमए (शिक्षाशास्त्र) में 120 सीटें, एमए (रक्षा एवं सामरिक अध्ययन) में 60 सीटें, एमकॉम में 60 सीटें, एलएलएम में 20 सीटें, पीजीडीबीएम में 30 सीटें, डिप्लोमा इन लाइब्रेरी साइंस में 60 सीटें, एमएफए में 60 सीटें हैं।

एसवी कॉलेज : पाठ्यक्रमों में होंगे प्रवेश
एसवी कॉलेज की प्राचार्या प्रो. नीता कुलश्रेष्ठ ने बताया कि अनुदानित पाठ्यक्रम बीएससी, बीकॉम, एलएलबी, बीएड, एमकॉम, एमएससी में प्रवेश होंगे। स्ववित्त पोषित पाठ्यक्रम बीबीए, बीसीए, बीलिब, एमए सैन्य विज्ञान, एमएससी, डीएलआईएस में प्रवेश होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें