अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन आगरा राजीव कृष्ण ने वार्षिक निरीक्षण के दौरान ही पुलिस लाइन में नवनिर्मित हॉर्स राइडिंग स्कूल का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह राइडिंग स्कूल घुड़सवारी सीखने वालों के लिए प्रमुख केंद्र साबित होगा। अलीगढ़ में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के हॉर्स राइडिंग क्लब के अतिरिक्त पुलिस लाइन का हॉर्स राइडिंग स्कूल इस तरह के प्रशिक्षण का एकमात्र केंद्र है।
एडीजी आगरा जोन के निरीक्षण के अन्य प्रमुख बिंदु :
-छेरत पुलिस लाइन का निरीक्षण कर रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण के संबंध में उचित दिशा निर्देश दिए
- पुलिस लाइन परेड, पुलिस लाइन परिसर, पत्र व्यवहार शाखा, आंकिक शाखा, पुलिस कैंटीन, पुलिस अस्पताल, अस्तबल, सम्मेलन कक्ष, आदर्श बैरिक, फन प्वाइंट, पुलिस मैस, परिवहन शाखा का भ्रमण एवं निरीक्षण किया । जो भी खामियाँ पाई गई उनको तत्काल दूर करने को कहा।
- वर्ष 2020 की कुछ पत्रावलियों में सामयिक, विधिवत निस्तारण न होने के चलते जांच के आदेश दिए। लापरवाह पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के लिए कहा।
- ऑपरेशन पहचान के अंतर्गत अपराधियों की सही सूचना संकलित कर शत प्रतिशत अपराधियों का सत्यापन करने को कहा
- शराब माफियाओं के खिलाफ पुलिस द्वारा अब तक गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 (1) के तहत जब्त की गई संपत्ति की नीलामी प्रकिया को जल्द पूरा करने के लिए कहा
- साइबर अपराध के बढ़ते मामलों को लेकर चलाए जा रहे साइबर जागरूकता अभियान के क्रम में वेबिनार के माध्यम से आमजन तक अधिक से अधिक जानकारी साझा करने पर जोड़ दिया
- इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के निरीक्षण के दौरान सिस्टम से होने वाले कार्यों की समीक्षा क्रम में सर्विलांस कैमरे, एटीसीएस (एडैप्टिव ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम), पब्लिक अलाउन्समेन्ट सिस्टम, इमरजेन्सी कॉलिंग बॉक्स , वैरिवियल मैसेजिंग बोर्ड, इन्वायरमेन्ट सेन्सर ,स्पीड वायलेसन डिटेक्सन कैमरा, ग्रीन कॉरीडोर, एएनपीआर कैमरें एवं पीआईए के सम्बन्ध में जानकारी ली
- थाना मडराक व थाना कोतवाली नगर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना अभिलेख, रखरखाव, सीसीटीएनएस कक्ष, हवालात, मालखाना, गैंगचार्ट, बीट बुक, कंप्यूटरीकृत अभिलेखों के संबंध में डाटा की अद्यावधिक स्थिति, थाना परिसर, कार्यालय की साफ-सफाई को चेक किया।