फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः रामपुर व धीमपुर की सड़क ठीक न कराने पर एडीए को फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
गभाना क्षेत्र के रामपुर एवं सोमना हेड के पास गांव धीमपुर जाने वाले जर्जर मार्ग के चार माह पूर्व टेंडर होने के बाद भी मरम्मत नहीं हुई है। इस मामले में बृहस्पतिवार को प्रमुख सचिव आवास दीपक कुमार ने प्राधिकरण के अफसरों को फटकार लगाई। उन्होंने काम शुरू न कराने पर अफसरों से स्पष्टीकरण मांगा। हिदायत दी कि पांच अगस्त को विधानसभा आश्वासन समिति की बैठक से पहले निर्माण पूरा हो जाना चाहिए अन्यथा समिति के आदेशों की अवहेलना पर कार्रवाई तय है।
विज्ञापन

बताते चलें कि फरवरी में हुई विधानसभा आश्वासन समिति की बैठक में बरौली विधायक ठा.दलवीर सिंह ने इन दोनों सड़कों की जर्जर अवस्था का मुद्दा उठाया था। बैठक में मौजूद तत्कालीन एडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह ने एक सप्ताह में दोनों सड़कों की मरम्मत का काम पूरा कराने का आश्वासन दिया था। विधायक प्रतिनिधि सुशील गुप्ता ने बताया कि दोनों सड़कों के चार माह पूर्व टेंडर हो चुके हैं। बावजूद इसके काम शुरू तक नहीं कराया गया है। प्रमुख सचिव दीपक कुमार ने स्पष्ट कहा कि यह गलत परंपरा है। जिस समस्या को जनप्रतिनिधि स्वयं उठा रहे हैं। उस समस्या का निस्तारण प्राथमिकता से कराया जाए। यदि समय पर 150-150 मीटर की दोनों सड़कों की मरम्मत का काम पूरा नहीं हुआ और यह मुद्दा पांच अगस्त की आश्वासन समिति की बैठक में उठा तो प्राधिकरण अफसरों की समिति की अवमानना की कार्रवाई का सामना करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें