फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान दिवस की फाइल पर करें कार्रवाई : एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसपी कलानिधि नैथानी ने थाना दिवस या समाधान दिवस की फाइल पर फौरन कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साथ ही समस्त क्षेत्राधिकारी की जिम्मेदारी होगी कि वह प्रत्येक समाधान दिवस को उत्साह के साथ आयोजित कराएं।
विज्ञापन

उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों से कहा कि जिस प्रार्थना पत्र थाना दिवस या समाधान दिवस लिखा होता है, उस पर और गंभीरता से कार्रवाई की जाए। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस संबंध में थाने पर एक अलग से फाइल बनाई जाए, जिस पर उस प्रार्थना पत्र की कॉपी लगाएं।
उस फाइल पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों के आधार पर ऊपर दिए गए नोटिस के फॉर्म भरकर वादी व प्रतिवादी को या तो तामील कराया जाए या व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेषित कर किया जाए। एसएसपी ने कहा कि पक्ष व विपक्ष को समाधान दिवस की पूर्व संध्या पर अगले दिन सुबह 10 बजे थाने पहुंचने के लिए कहा जाए। प्रत्येक प्रार्थना पत्र पर दोनों पक्ष को बुलाने की जिम्मेदारी किसी उपनिरीक्षक को दी जाए, वह दोनों पक्षों को समाधान दिवस पर सुबह 10 बजे मौजूद वरिष्ठ अधिकारी के समक्ष पेश करवाएं। मूल प्रार्थना पत्र थाने पर प्राप्ति वाले दिन ही चौकी वालों का प्रभारी को प्रेषित की जाए, ताकि उसमें जांच समाधान दिवस से पूर्व में ही शुरू हो जाए। शाम तक सभी थानों पर समाधान दिवस की फाइल बन जाए, उस फाइल का फोटो व्हाट्सएप ग्रुप में जरूर भेजें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें