फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसीम रिजवी के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई हो : मौलाना कल्बे जवाद

Thu, 18 Mar 2021 05:34 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़

सार

  • एएमयू के दीनियात विभाग में आए थे प्रसिद्ध धर्मगुरु 
विज्ञापन
यूपी शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मजलिस उलेमा ए हिंद के महासचिव और प्रसिद्ध धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवाद ने शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई करने की मांग की है। मौलाना कल्बे जवाद अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के दीनियात विभाग में आए थे। इसी दौरान उन्होंने वसीम रिजवी को लेकर चल रहे ताजा विवाद पर अपनी राय जाहिर की।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वसीम रिजवी हिंदुस्तान के दुश्मन हैं। इनको फौरन गिरफ्तार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली के एक सरजील इमाम द्वारा बयान देने पर 153 ए धारा लगाई गई थी और उसको 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन वसीम रिजवी पर 10 महीने पहले धारा 153 ए में कार्रवाई की गई थी। 

उन्हें अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। इससे एक बहुत बड़ा भ्रम यह पैदा होता है कि कहीं पर्दे के पीछे से हुकूमत तो इसके पीछे नहीं हैं। इसलिए सरकार यदि आवाम को भरोसे में लेना चाहती है तो वसीम रिजवी को तत्काल गिरफ्तार करके राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन


मौलाना कल्बे जवाद ने कहा कि वसीम रिजवी को तो पहले ही इस्लाम से खारिज किया जा चुका है। उनका खुले में घूमना और इस तरह की बातें करना देश के अमन के लिए खतरा है। गौरतलब है कि वसीम रिजवी ने पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की थी। जिसमें मांग की थी कि इस्लाम के पवित्र ग्रंथ कुरान में से 26 आयतों को हटा दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें