- जुलाई 2023 में झारखंड लोहरदगा से एनआईए ने एएमयू छात्र फैजान अंसारी को गिरफ्तार किया। दिल्ली जेल में।
- अक्तूबर 2023 में फैजान के बाद इसी इनपुट पर मुरादाबाद से मो.अरशद वारसी पूर्व एमटेक छात्र को गिरफ्तार किया गया। दिल्ली जेल में।
- नवंबर में अलीगढ़ से ही अब्दुल्ला अर्सलान व माज बिन तारिक दोनों पूर्व छात्र को गिरफ्तार किया गया। लखनऊ जेल में।
- नवंबर 2023 में ही छत्तीसगढ़ के दुर्ग इलाके से अलीगढ़ में कोचिंग संचालक एएमयू के पूर्व रिसर्च स्कॉलर छात्र वजीहउद्दीन को गिरफ्तार किया गया। दिल्ली जेल में।
- नवंबर 2023 में ही एएमयू बीटेक छात्र राकिब इमाम अंसारी को भदोसी से, संभल से बीएससी छात्र नावेद सिद्दीकी, उसके दूसरे साथी मो.नाजिम पकड़ा। लखनऊ जेल में।
- दिसंबर 2023 में अलीगढ़ से ही एएमयू के पूर्व छात्र आमस उर्फ फराज को गिरफ्तार किया गया। लखनऊ जेल में।
- दिसंबर 2023 में ही अब्दुल समद मलिक नाम का एक पूर्व छात्र कोर्ट में सरेंडर कर खुद ही जेल गया था। लखनऊ जेल में।
- जनवरी 2024 में प्रयागराज से एएमयू के एमएसडब्ल्यू छात्र फैजान बख्तियार को गिरफ्तार किया। लखनऊ जेल में।
ऐसे शुरू हुआ था गिरफ्तारी का क्रम
सबसे पहले एनआईए ने झारखंड के लोहरदगा में एएमयू के बीए के छात्र फैजान की गिरफ्तारी की। इसके बाद क्रमवार जब गिरफ्तारी हुईं तो एएमयू के छात्र संगठन सामा (स्टूडेंट्स ऑफ अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी) का नाम सामने आया। जिस पर यूपी एटीएस ने मुकदमा दर्ज कर आगे कुल ग्यारह की गिरफ्तारी हुईं। जिन पर अलग अलग चार्जशीट दी गईं। इन गिरफ्तारियों के बाद मूल रूप से देहरादून के एएमयू के पूर्व छात्र आईएस के भारतीय चीफ हरीश फारूकी को पिछले वर्ष असम से दबोचा गया था। यह तो स्पष्ट नहीं हुआ कि वह एएमयू में कब और कहां तक पढ़ा है।
जांच में साफ हुआ है कि वह व्हाट्सएप ग्रुप के जरिये सामा नामक छात्र संगठन से जुड़ा था। वह नए छात्रों को जुड़वाता था और अलीगढ़ मॉड्यूल्स को ऑपरेट करते हुए देश विरोधी गतिविधियों को संचालित करता था। इसी क्रम में आईएस पर काम करते हुए एजेंसियों की नजर में एएमयू छात्रों के संगठन सामा (स्टूडेंट्स ऑफ अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी) का नाम आया। सभी आरोपी जेल में हैं। जिन पर अब जल्द ट्रायल के संकेत हैं। मगर एएमयू स्तर से कार्रवाई के नाम पर चुप्पी है।