फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः जाम-तोड़फोड़ पर मुकदमा दर्ज, हत्यारोपी भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर के सेंटर प्वाइंट मैरिस रोड स्थित सिटी सेंटर मॉल के सिक्योरिटी गार्ड द्वारा सफाई कर्मी की हत्या के आरोपी सिक्योरिटी गार्ड को मंगलवार को जेल भेज दिया गया। साथ में इस मामले में पथराव, जाम व तोड़फोड़ का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों को सीसीटीवी आदि के आधार पर पहचानने का प्रयास शुरू कर दिया है। इधर, गिरफ्तार आरोपी के शस्त्र लाइसेंस के निरस्तीकरण की रिपोर्ट मैनपुरी जिलाधिकारी को भेजी गई है।
विज्ञापन

सराय हकीम निवासी पुनीत वाल्मीकि की सिटी सेंटर मॉल पर गार्ड अंशुल चौहान ने गोली मारकर हत्या कर दी थी । गार्ड मूल रूप से मैनपुरी का रहने वाला है। यहां सासनी गेट कबीर नगर में किराये पर रहता था। उसके पास मिली बंदूक का लाइसेंस मैनपुरी जनपद से ही जारी है। सीओ तृतीय श्वेताभ पांडेय के अनुसार आरोपी गार्ड जेल भेज दिया गया है। वहीं शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट भी भेजी गई है। सीओ ने बताया कि इस मामले में घटना पर गुस्साए लोगों ने जाम लगाकर पथराव व तोड़फोड़ की थी। इससे सात घंटे यातायात बाधित रहा। इस मामले में एसआई नकुल चौधरी की ओर से सात-आठ अज्ञात लोगों पर सिविल लाइंस में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जिनकी पहचान सीसीटीवी की मदद से की जा रही है।
-घटना के आरोपी को जेल भेज दिया गया है। साथ में पथराव, जाम का मुकदमा दर्ज किया गया है। इधर, व्यापारी पक्ष से लोग मिले थे, जिन्होंने मुकदमे में नामजदगी पर ऐतराज जताया गया। उन्हें समझाया गया है कि जांच निष्पक्ष होगी। जो तथ्य वे देंगे, उन्हें भी शामिल किया जाएगा।-कुलदीप सिंह गुणावत, एसपी सिटी
विज्ञापन

आज से खुलेगा सिटी सेंटर मॉल
अलीगढ़। शहर के सेंटर प्वाइंट स्थित नवनिर्मित सिटी सेंटर मॉल का संचालन बुधवार से आज से शुरू हो जाएगा। मॉल की सभी दुकानें पहले की तरह दस बजे से खुलेगी। शाम को अपने समय पर बंद हो जाएंगी।
वाल्मीकि समाज की बैठक में उछला गिरफ्तारी मुद्दा, मौन जुलूस आज
पुनीत हत्याकांड को लेकर वाल्मीकि समाज में आक्रोश है। मंगलवार शाम सराय हकीम स्थित मृत युवक के आवास पर समाज की बैठक हुई, जिसमें अध्यक्षता आगरा से आए वरिष्ठ नेता श्याम बाबू करुणेश ने की, जबकि संचालन वरिष्ठ नेता जयमेस कुमार ने किया। यहां मुख्य वक्ता श्यौराज जीवन ने कहा कि यह मॉल अवैध रूप से बना है, इसे सील किया जाए और आरोपी स्वामी को गिरफ्तार किया जाए। इसके निर्माण की अनुमति में साजिश व भ्रष्टाचार की बू आ रही है। यह लड़ाई गरीब व अमीर की है। जब तक मॉल सील नहीं होगा और मालिक गिरफ्तार नहीं होगा, हम शांत नहीं होंगे। इस दौरान बुधवार दोपहर 12 बजे पुनीत के घर से मौन जुलूस जिलाधिकारी कार्यालय तक निकाला जाएगा। इसके बाद भी अगर आवाज नहीं सुनी गई तो सफाईकर्मी काम बंद आंदोलन को बाध्य होंगे। इस मौके पर आनंद शास्त्री, राजेश राज जीवन, ओम प्रकाश वाल्मीकि, अजय राजोरिया, रमनीष कुमार,आजाद वाल्मीकि, राजेश राजा, नरेश वाल्मीकि, राजू, मोहित प्रताप सिंह, नितिन विवेकी, राहुल टांक, राजेश वाल्मीकि राहुल वाल्मीकि, राहुल नंद किशोर आदि थे। इस दौरान परिवार से सांत्वना देने पहुंचे आजाद समाज पार्टी के नेता महेंद्र सिंह के समक्ष लोगों ने यहां चंद्रशेखर आजाद को बुलाने की मांग रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें