फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: स्पा की आड़ में देह व्यापार गिरोह का आरोपी दबोचा, बरेली से हुई गिरफ्तारी, चकमा देकर चल रहा था फरार

Fri, 11 Sep 2026 11:11 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

क्लासिक थाई स्पा और 7 क्लाउड्स स्पा पर छापा मारकर मौके से पांच पुरुषों और सात महिलाओं को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया था। इस खुलासे के बाद से ही क्लासिक थाई स्पा का मुख्य संचालक अभिषेक पुलिस को लगातार चकमा देकर फरार चल रहा था।
विज्ञापन
अपराध (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार चलाने का फरार आरोपी अभिषेक को पुलिस ने बृहस्पतिवार को बरेली से गिरफ्तार कर लिया। सिविल लाइन और लोधा थाने की संयुक्त टीम ने उसकी गिरफ्तारी की।

विज्ञापन


गौरतलब है कि 25 जनवरी को सीओ तृतीय सर्वम सिंह और एसीएम द्वितीय दिग्विजय सिंह की संयुक्त टीम ने क्लासिक थाई स्पा और 7 क्लाउड्स स्पा पर छापा मारकर मौके से पांच पुरुषों और सात महिलाओं को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया था। इस खुलासे के बाद से ही क्लासिक थाई स्पा का मुख्य संचालक अभिषेक पुलिस को लगातार चकमा देकर फरार चल रहा था।

जांच में सामने आया है कि मूल रूप से मथुरा कोतवाली थाना क्षेत्र के कैलाश नगर का रहने वाला अभिषेक अपनी पहचान छिपाकर बरेली के इज्जतनगर बन्नूवाल नगर में किराये पर रह रहा था और वहां भी इसी तरह स्पा संचालित कर रहा था। सीओ सर्वम सिंह के मुताबिक पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से ही मथुरा में दो केस दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें