फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: महिला से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

Tue, 21 Nov 2023 06:55 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

19 नवंबर की रात समय करीब साढ़े आठ बजे महिला अपने पति के लिए बाग में खाना देने जा रही थी। आरोप है कि युवक ने नशे की हालत में महिला को पकड़ लिया तथा गंदा काम किया। मामले में पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा। 
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में अकराबाद थाना क्षेत्र के कस्बा में 19 नवंबर की रात एक महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने 21 नवंबर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 

विज्ञापन




अकराबाद थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि 19 नवंबर की रात समय करीब साढ़े आठ बजे महिला अपने पति के लिए बाग में खाना देने जा रही थी। आरोप है कि युवक ने नशे की हालत में महिला को पकड़ लिया तथा गंदा काम किया। मामले में पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुट गई। इसी बीच 21 नवंबर की दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि दुष्कर्म का आरोपी कहीं जाने की फिराक में पिलखना चौराहे के पास खड़ा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी को पकड़ कर थाने ले आई। जहां पूछताछ में आरोपी युवक ने अपना नाम जितेंद्र उर्फ जीता पुत्र राजबहादुर बताया तथा महिला के साथ की गई घटना को स्वीकार किया है। जिस पर पुलिस ने आरोपी युवक को संबंधित धाराओं में कार्यवाही करते हुए कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें