पूछताछ में शंहनशाबद तालिब ने स्वीकारा कि उसने मालगोदाम की सिटी साइडिंग पर खड़े रहने वाले ट्रकों के पास से यह सिलिंडर चोरी किया था। सिलिंडर चोरी कर उसे बेचकर वह नशा करता। वहां से भागते समय ट्रैक पार कर रहा था। तब पीछे से ट्रेन आने पर सिलिंडर उसके हाथ से छूट गया था। वह ट्रैक से उछलकर दूसरी ओर आया तो सामने से ट्रैक पर वंदे भारत आ गई। वह बीच में फंस गया।
यह भी पढ़ें ... Aligarh News: ट्रक से चोरी कर भागा युवक, ट्रैक पर उसके हाथ से छूट गया था सिलिंडर, पुलिस खुलासे के करीब
इस स्वीकारोक्ति के बाद 22 नवंबर को दिन भर टीमें उसके बयान का मिलान करती रहीं। पुलिस टीमों को सिटी साइडिंग से सिलिंडर चोरी जाने की पुष्टि हुई है। एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक के अनुसार आरोपी से पूछताछ में स्पष्ट हो गया है कि उसी के हाथ से सिलिंडर वहां छूट गया था। देर रात तक पूछताछ की जाती रही। 23 नवंबर को उसे मुकदमे में जेल भेजा जाएगा।
ट्रैक पर गिरने से दांत भी टूटे
सीसीटीवी व जांच के अनुसार ट्रैक पर सिलिंडर छूटने का घटनाक्रम रात करीब 9:30 बजे से 10 बजे के मध्य हुआ है। जब दो ट्रेनों से बचने के लिए वह बीच में गिरा तो उसके दांत टूटे व घुटनों में चोट आई।