बुधवार की सुबह गांव परौरा में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार वालों ने हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
महुआखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव पिखलोई निवासी युवराज सिंह (45) पुत्र रनवीर सिंह अपने रिश्तेदार परौरा निवासी जगपाल सिंह पुत्र नेत्रपाल सिंह के यहां करीब दो माह से रह रहे थे। ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार की शाम उसके शरीर को लकवा मार गया।
इस पर प्राथमिक उपचार कराकर रिश्तेदार घर ले आए। बुधवार की सुबह युवराज सिंह की मौत हो गई। चौकीदार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।