फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: ससुराल में फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, चार महीने पहले ही हुई शादी, भाई ने लगाया हत्या का आरोप

Wed, 03 Apr 2024 10:55 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

18 मार्च को ससुराल वालों ने पीटकर विवाहिता को मायके भेज दिया था। 29 मार्च को भाई अपनी बहन को लेकर उसकी ससुराल पहुंचे। मिन्नतें कर बताया कि और दहेज की मांग पूरी करने में वह असमर्थ हैं, इसलिए बहन का उत्पीड़न न करें।
विज्ञापन
मृतका चंचल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

3 अप्रैल की सुबह गांव रुदायन में एक विवाहिता का शव उसकी ससुराल में आंगन में पंखे के सहारे फंदे पर लटका मिला। खबर पाकर पहुंचे मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी ऋषिपाल कसाना और सीओ बरला सर्जना सिंह ने उन्हें समझाकर शांत कराने के साथ शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के भाई ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन


एटा जनपद के पिलुआ निवासी राम प्रकाश पुत्र सुंदरलाल के अनुसार चार माह पहले ही उन्होंने अपनी छोटी बहन चंचल की शादी गांव रुदायन निवासी किशनपाल पुत्र राधेश्याम के साथ की थी। आरोप लगाया कि शादी के बाद ससुराल वाले और एक लाख रुपये व भैंस दहेज में लाने के लिए उनकी बहन को पीटकर प्रताड़ित कर रहे थे। इस पर पंचायत भी कराई लेकिन बात नहीं बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन


18 मार्च को ससुराल वालों ने पीटकर बहन को मायके भेज दिया था। 29 मार्च को वह अपनी बहन को लेकर उसकी ससुराल पहुंचे। मिन्नतें कर बताया कि और दहेज की मांग पूरी करने में वह असमर्थ हैं, इसलिए बहन का उत्पीड़न न करें। आरोप लगाया कि 3 अप्रैल की सुबह बहन के पति, जेठ, जेठानी, सास, ससुर व ननद ने 20 वर्षीय चंचल की हत्या कर दी। साक्ष्य मिटाने के लिए शव घर के आंगन में पंखे के सहारे फंदे पर लटका दिया। एक अन्य रिश्तेदार से खबर मिलने पर वह पहुंचे तो घर का मुख्य द्वार अंदर से और सीढ़ियों का दरवाजा बाहर से बंद था। बहन के पैर जमीन पर टिके थे और शरीर पर चोटों के निशान थे। पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाकर मौके पर साक्ष्य एकत्र कराए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें