फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे का हाईवे: 48 घंटे में में चार हादसे... छह की मौत और 12 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़-दिल्ली हाईवे पर गभाना थाना क्षेत्र में हादसे के कई ब्लैक प्वाइंट बन गए हैं। गांव भुकरावली के पास 44 घंटे में यह दूसरा बड़ा हादसा था। इस हादसे के चार घंटे बाद फिर भुकरावली के सामने की दूसरी साइड में एक और हादसे में तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन




हाईवे पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। गांव भुकरावली के पास 44 घंटे में यह दूसरा बड़ा हादसा था, जबकि 48 घंटे के अंतराल में चार हादसे हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गभाना क्षेत्र में रास्ता सीधा होने के कारण वाहन तेज रफ्तार से गुजरते हैं। आगे-पीछे किसी भी वाहन की रफ्तार धीमी होने पर हादसा हो जाता है अथवा रात में गाड़ी भी बेकाबू हो जाती हैं।




गभाना क्षेत्र के यह हैं ब्लैक प्वाइंट

गभाना क्षेत्र में प्रमुख रूप से भुकरावली, भांकरी, बीधानागर कट, चूहरपुर तिराहा, बरौली-टमकौली मोड़, दौरऊ मोड़ हादसों के ब्लैक प्वाइंट बन गए हैं। इन स्थानों पर वाहनों की अक्सर रफ्तार तेज रहती है, जबकि भांकरी और बीधानागर गांव तो बिलकुल सड़क के सहारे बसे हुए हैं। इसके कारण हर समय हादसे का डर बना रहता है। यहां सड़क पार करना भी बेहद मुश्किल है।
विज्ञापन





अभी हाल में यह हादसे हुए
हाईवे पर गांव भुकरावली के समीप रविवार तड़के 3:30 बजे बकरों सेे लदेे कैंटर के डिवाइडर से टकरा जाने से एटा के कस्बा मारहरा के पिता पुत्र सहित की तीन की मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद आगे चल रहे इनके साथी हादसे की सूचना पर कैंटर की सीएनजी खत्म होने पर सुबह 4:00 बजे ट्रैक्टर ट्रॉली से वापस लौट रहे थे, तभी एक कंटेनर ने ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मार दी थी, जिसमें एक युवक की मौत हो गई थी। दोनों हादसों में नौ लोग घायल हुए थे। इस हादसे के 44 घंटे बाद फिर सोमवार रात भुकरावली पर करीब 12 बजे हुए हादसे में दो लोगों की जान चली गई, फिर चार घंटे बाद भुकरावली के सामने ही दूसरी साइड में ट्रक ने कार में टक्कर मारी, जिसमें तीन लोग घायल हुए हैं।




जयपाल ने तीन मासूम बच्चे और पत्नी को बिलखते छोड़ा
गभाना। हाईवे पर सोमवार की रात ट्रक की टक्कर सेे मृत बाइक सवार जयपाल दो भाइयों में छोटा था। जयपाल ने अपने पीछे पत्नी, दो मासूम बेटियों और एक दो माह के बेटे को छोड़ा है। पोस्टमार्टम हाउस पर पिता का रो-रो कर बुरा हाल था। वहीं दूसरे मृतक जुगेंद्र पांच भाईयों में दूसरे नंबर के थे और अविवाहित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें