फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: ट्रेन पर चढ़ रहे यात्री से मोबाइल छीना, पीछा करते समय युवक जमीन पर गिरा, हुई मौत, आरोपी दबोचा

Tue, 09 Jul 2024 01:57 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

महरावल स्टेशन पर युवक मोबाइल पर बात करते ईएमयू पैसेंजर पर चढ़ रहा था, तभी उसका मोबाइल छीन कर एक भाग गया। उसके पीछे भागते में युवक नीचे गिर गया, जिससे वह घायल हो गया। मेडिकल में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक एसी मैकेनिक जुबैर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज सुबह 6:30 बजे के लगभग महरावल रेलवे स्टेशन पर भुजपुरा कलवारी निवासी 18 वर्षीय एसी मैकेनिक जुबैर ईएमयू पैसेंजर ट्रेन पर मोबाइल कान पर लगाकर बात करते हुए चढ़ रहा था। तभी एक युवक मोबाइल छीन कर भागा। जुबैर उसे पकड़ने के लिए भागा। जुबैर अचानक सिर के बल जमीन पर गिर गया। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। उसे मैडिकल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


जीआरपी इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ने बताया कि जुबैर एसी के काम से दिल्ली जा रहा था। महरावल स्टेशन पर ईएमयू पैसेंजर में चढ़ते समय उसका मोबाइल छीन कर आरोपी भागा।  जिसका पीछा करने के दौरान जुबैर सिर के बल गिरा, जिससे  वह गंभीर घायल हो गया था। मोबाइल लेकर भागे आरोपी को भीड़ ने पकड़ लिया। जीआरपी पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

मृतक जुबैर के पिता जाकिर हुसैन निकिल पोलिस का काम करते हैं। वह पांच भाई-बहन में तीसरे नंबर का था। जुबैर की मौत से परिवार में मातम छा गया। उसके पिता, भाई और बहन का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें