रात करीब दो बजे इस हाईवे पर एटा से गाजियाबाद जा रहा ट्रक आगे चल रहे खाली टैंकर से टकरा गया। इसी बीच पीछे से आ रही कैंटर गाड़ी ट्रक से जा भिड़ी। कुछ ही देर बाद एक मारुति कार पीछे से जा टकराई।
अलीगढ़ में ऊपरकोट कोतवाली नगर क्षेत्र से गुजर रहे अलीगढ़-एटा हाईवे पर 2 दिसंबर देर रात चार वाहन एक दूसरे के पीछे टकरा गए। इस हादसे में तीन वाहनों के चालक घायल हो गए। सर्दी की रात में कोहरे का प्रकोप भी शुरू हो गया है। इससे लोगों की परेशानी भी बढ़ गई है।
विज्ञापन
2 दिसंबर रात करीब दो बजे इस हाईवे पर एटा से गाजियाबाद जा रहा ट्रक आगे चल रहे खाली टैंकर से टकरा गया। हादसे में ट्रक चालक मुकेश कुमार निवासी सकीट, एटा घायल हो गया। इसी बीच पीछे से आ रही कैंटर गाड़ी ट्रक से जा भिड़ी। इसमें कैंटर का चालक विनोद पाल निवासी बहराइच घायल हो गया।
कुछ ही देर बाद एक मारुति कार पीछे से जा टकराई। जिसमें कार चालक विकास वर्मा निवासी मटसेना, बुलंदशहर घायल हो गए। इससे काफी देर तक वहां जाम लगा रहा। पुलिस ने आपस में भिड़े वाहनों को हाईवे से एक ओर कराया, तब कहीं यातायात व्यवस्था सुचारू हो सकी।