फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: दो साल से जलभराव की समस्या से जूझ रहे ग्रामीण, बेटी-बेटों के रिश्ते नहीं हो पा रहे, प्रदर्शन

Fri, 03 Jan 2025 04:56 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

ग्रामीणों का कहना है कि गांव के मुख्य मार्ग पर जलभराव होने के कारण गांव में बेटी और बेटों के रिश्ते लेकर आने वालों की संख्या में कमी आई है। रिश्ते देखने लोग गांव में आते हैं पर जलभराव की समस्या को देखकर वापस लौट जाते हैं।
विज्ञापन
दुवागढ़ में जलभराव - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अकराबाद में ग्राम पंचायत गोपी के मजरा दुवागढ़ के लोग बीते दो साल से मुख्य मार्ग पर हो रहे जलभराव और गंदगी से परेशान हैं। परेशान लोगों ने 2 जनवरी को प्रदर्शन कर अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई है, ताकि गांव का मुख्य मार्ग साफ हो सके और आनेजाने में हो रही समस्या दूर हो सके। 

विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि रास्ते में हो रहे जलभराव के कारण वह काफी परेशान है। क्षेत्रीय विधायक सहित सभी जनप्रतिनिधियों से समस्या को दूर कराने की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन दो सालों से समाधान नहीं हुआ है।

गांव के मुख्य मार्ग पर जलभराव होने के कारण गांव में बेटी और बेटों के रिश्ते लेकर आने वालों की संख्या में कमी आई है। रिश्ते देखने लोग गांव में आते हैं पर जलभराव की समस्या को देखकर वापस लौट जाते हैं।- प्रेमपाल सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन

जलभराव के कारण स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों के साथ गांव की सभी महिलाओं और पुरुषों का रास्ते से निकलना मुश्किल हो गया है। बार-बार शिकायत करने पर भी कोई समाधान नहीं हुआ है।-सौरभ सिंह

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें