फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना नियमों को ताक पर रख नूरपुर की मस्जिद में पढ़ाई कर रहे सैकड़ों बच्चे

विज्ञापन
नूरपुर की बड़ी मस्जिद में कोरोना नियमों को ताक पर रख तालीम लेते गांव के बच्चे - फोटो : HAZIYAPUR
विज्ञापन
नूरपुर की बड़ी मस्जिद में कोरोना नियमों को ताक पर रख बच्चों के पढ़ाने का मामला सामने आया है। एसडीएम खैर ने जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है। नूरपुर गांव की बड़ी मस्जिद में बुधवार को मौलाना सैकड़ों बच्चों को तालीम दे रहे थे। सैकड़ों छोटे बच्चों को उर्दू और अरबी की शिक्षा दी जा रही थी।
विज्ञापन

इस दौरान न तो किसी ने मास्क पहना हुआ था न ही सामाजिक दूरी का पालन किया जा रहा था। बच्चों को पढ़ाने के सवाल पर मौलाना ने बताया कि पूर्ण लॉकडाउन के समय बच्चों को आने से मना कर दिया गया था, लेकिन कोरोना का प्रकोप कम हुआ तो बच्चों को बुलाना शुरू कर दिया। मस्जिद में पढ़ने वाली छात्रा खुशनुमा ने बताया कि पिछले करीब15-20 दिनों से तालीम दी जा रही है। गांव के बहुत बच्चे यहां आते हैं। हमें न तो यहां मास्क पहनने के लिए बोला गया और न ही यहां सैनिटाइजेशन की व्यवस्था है। टप्पल पुलिस ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा है तो मामले की जांच कराई जाएगी। एसडीएम ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।
बगैर अनुमति के मस्जिद में बच्चों को पढ़ाने का मामला गंभीर है। जांच कराने के बाद आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वैक्सीन लगवाने को लेकर लोगों को जागरूक किया जाएगा
विज्ञापन

- अंजनी कुमार, एसडीएम खैर
नगर पंचायत टप्पल में मुनादी कराकर वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों को जागरुक किया जाएगा। कोरोना काल के समय मस्जिद में बच्चों को तालीम देने का मामला गंभीर है। बीएसए से जांच कराई जाएगी सही पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन

- सतीश गौतम,सांसद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें