फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : कार ने तीन युवकों को मारी टक्कर, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महुआ खेड़ा क्षेत्र में धनीपुर हवाईपट्टी के पास रविवार देर शाम दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। यह दुर्घटना उस समय हुई, जब तीन दोस्त सड़क किनारे खड़े थे, तभी एक तेज रफ्तार कार ने तीनों को टक्कर मार दी। खबर पर पुलिस तीनों को जिला अस्पताल लाई, जहां एक को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, पंच नगर का तुषार रविवार को बाइक से पिता को लेकर पनैठी की ओर जा रहा था। तभी हवाई पट्टी के पास तुषार के दोस्त कृष्णा और नीरज मिल गए। तुषार बाइक को सड़क किनारे खड़ी कर अपने दोस्तों से बातचीत कर रहा था। इस दौरान उसका पिता लघुशंका कर रहा था। इसी बीच तेज रफ्तार कार ने तीनों को बुरी तरह टक्कर मार दी। दुर्घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक कार छोड़कर भाग गया। खबर पर आई पुलिस तीनों को अस्पताल ले गई। जहां तुषार को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें