फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः अलग-अलग दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर के क्वार्सी क्षेत्र में धौर्रा पुलिस चौकी के पास बुधवार रात अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मजदूर की मौत हो गई। बताया गया है कि धौर्रा का 50 वर्षीय सुलेमान तालानगरी की निकिल पॉलिस फैक्टरी में मजदूरी करता था। बुधवार रात करीब 9 बजे वह पैदल घर आ रहा था। तभी किसी वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

दुर्घटना में जख्मी होने पर सुलेमान को जेएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। खबर पर परिवार में कोहराम मच गया। वह अपने पीछे पत्नी व दो बेटियों को बिलखते छोड़ गया है। इधर, अकराबाद के पिलखना के 45 वर्षीय बाबू खां को दुर्घटना में जख्मी होने पर मेडिकल में भर्ती कराया था। बाबू ने भी यहां दम तोड़ दिया। इसके अलावा बरौला जाफराबाद के पास ट्रैक पर मिले शव की पहचान 70 वर्षीय श्यौप्रसाद के शव के रूप में हुई है। वहीं स्टेशन पर ट्रेन से कटे व्यक्ति के शव की पहचान 58 वर्षीय बामन छपरा बिहार के रूप में हुई है। चारों शव पोस्टमार्टम के बाद परिवारों को सौंप दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें