फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : रियाज कॉलोनी से एएमयू गैस गोदाम तक मची चीख पुकार

विज्ञापन
नगला पटवारी रोड पर लोगों को रौंदने के बाद खड़ा ट्रक। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
ईद से ऐन दो दिन पहले महानगर की मुस्लिम आबादी वाली रियाज कॉलोनी व नगला पटवारी में एक किमी दायर में दोपहर को उस समय चीख पुकार मच गई, जब सभी अपने-अपने काम में व्यस्त थे। किसी को अंदाजा न था कि मौत का जलजला आने वाला है। एकाएक ट्रक ने पहले बाइक सवार दंपती को रौंदा, फिर यात्रियों से भरी टिर्री को टक्कर मारी और दुकानों को रौंदते हुए पेड़ से टकराकर रुक गया। गनीमत रही कि ट्रक रुक गया, अन्यथा आगे और भी लोगों की मौत हो सकती थी। पुलिस के आने से पहले गुस्साई भीड़ ने ट्रक के पहियों की हवा निकालने के साथ-साथ शीशे तोड़ दिए। बाद में पुलिस ने आकर भीड़ को नियंत्रित किया।
विज्ञापन

ट्रक चालक केशव ने पुलिस को बताया है कि वह भाड़े पर ट्रक चलाता है। दोपहर में वह रियाज कॉलोनी के रास्ते बरौला की ओर आ रहा था। नशे में होने के कारण ट्रक की गति से उसका नियंत्रण हट गया। इस दौरान बाइक सवार दंपती उसकी चपेट में आ गए। मारे दहशत के जब वह ट्रक लेकर भागा तो पहले एक टिर्री और फिर दुकानों को रौंदता हुआ पेड़ से जा टकराया। इसके बाद ट्रक से उतरकर भागते समय भीड़ में शामिल होने लगा तो कुछ लोगों ने पहचान लिया और पकड़कर जमकर पीटा, मगर तभी पुलिस पहुंची गई। वहीं, चीख पुकार के चलते काफी संख्या में भीड़ जमा हो गई। इसके चलते नगला पटवारी से लेकर रियाज कॉलोनी तक अमरौली-बरौली रोड पर यातायात भी बाधित रहा। बाद में पुलिस ने लोगों को तितर बितरकर रास्ता साफ कराया।
ईद से पहले मौत पर परिवारों में कोहराम
इस दुर्घटना में जान गवाने वाले मो. साबिर एएमयू में नेत्र विभाग में तैनात थे। उनकी तैनाती गांधीआई की लैब में थी। दो बेटियों की शादी के बाद वे अपनी पत्नी संग अकेले रहते थे। एक बेटी एटा व दूसरी अलीगढ़ में ही ब्याही है। दोपहर में वे घर से ईद की खरीदारी के लिए बाइक पर पत्नी संग निकले थे। तभी दुर्घटना में उनकी जान चली गई। पत्नी के सिर में चोट आई है। वे कोमा में हैं। खबर पर पहुंचे परिवार के सदस्यों व बेटी आदि रिश्तेदारों का हाल बेहाल है। इसी तरह एएमयू में ही कर्मचारी मुनीर अहमद घर से घूमने निकले थे। इसी बीच घर से फोन आया तो वे वापस जाने लगे। तभी नगला पटवारी पर जान मोहम्मद की चाय की दुकान पर चाय पीने बैठ गए। इसी दौरान बातचीत में ट्रक ने उन्हें चपेट में ले लिया और उनकी मौत हो गई। वे पांच बेटे, एक बेटी के पिता थे। पत्नी मुन्नी और बच्चों का हाल बेहाल है। वहीं मजदूरी करने वाले अलाउद्दीन भी इसी दुकान पर चाय पी रहे थे। बेटे जमालउद्दीन ने बताया कि मां फूल बानो और तीन अन्य भाई व मां बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इसके अलावा, मीट विक्रेता पप्पन का भतीजा अरहान इस दुर्घटना में मृत हुआ है, जो अपने चाचा के लिए खाना लेकर आ रहा था। 12 साल का अरहान कक्षा छह का छात्र था। दो भाई और तीन बहनों में सबसे छोटा था। उसकी मौत पर भी परिवार का हाल बेहाल है।
विज्ञापन

सभी अपने काम में व्यस्त थे
दुर्घटना में जख्मी हुए मीट विक्रेता पप्पन के अनुसार, वह दुकान पर थे, तभी उसकी दुकान को रौंदते हुए ट्रक चला गया। चाय विक्रेता जान मोहम्मद भी जख्मी हुए, वह चाय बना रहे थे। मनोहर लाल अपनी पत्नी लज्जावती, साली गीता देवी के साथ ई-रिक्शा में सवार होकर जा रहे थे। दुर्घटना में वे और ई-रिक्शा चालक छोटू सभी घायल हो गए। इरशाद वहां लोडर गाड़ी में फलों की खाली क्रेट लाद रहा था। शमीम गाड़ी ठीक करा रहा था। जावेद वहां तरबूज की ढकेल लगा रहा था।
मौके पर अफरा-तफरी, पुलिस भी तत्काल पहुंची
अलीगढ़। इस दुर्घटना को लेकर एक तरफ जहां मौके अफरा-तफरी का माहौल था, वहीं कोई कुछ समझ नहीं पा रहा था, जो जहां घायल हुआ, वहीं कराहता हुआ पड़ा था। इसी बीच किसी ने पुलिस को करीब एक दर्जन मौत की सूचना दे दी। इस पर पुलिस के भी पसीने छूट गए, जिसको जहां जैसी सूचना मिली, वह दौड़ पड़ा। एसपी सिटी के अलावा सीओ तृतीय, सिविल लाइंस, क्वार्सी, पीएसी, क्यूआरटी, एंबुलेंस, मजिस्ट्रेट आदि पहुंच गए। किसी तरह पब्लिक को सामान्य किया गया। ट्रक को वहां से हटवाकर थाने भेजा। तब जाकर यातायात सुचारु हो सका।
शासन को भेजी आर्थिक मदद संबंधी रिपोर्ट
इस दुर्घटना के संबंध में जिला प्रशासन की ओर से आर्थिक मदद संबंधी रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। अब वहां से जो भी मदद तय होगी और निर्देश जारी होंगे। उसके अनुसार मदद यहां दी जाएगी। यह जानकारी जिला प्रशासन की ओर से दी गई है। यही बात मौके पर व अस्पताल में घायलों के परिवारों को दी गई।
एक तरफ अज्जू और दूसरी ओर सलमान ने संभाली कमान
इस दुर्घटना की खबर पर एक तरफ सपा नेता अज्जू इशहाक मौके पर पहुंच गए और पुलिस के साथ भीड़ को समझाकर शांत कराया। साथ ही घायलों को अस्पताल भिजवाया। वहीं, सपा नेता सलमान शाहिद ने जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज और पोस्टमार्टम पर घायलों को भिजवाने से लेकर पोस्टमार्टम के बाद शवों को घर पहुंचाने आदि की व्यवस्था खुद एंबुलेंसों से कराई। इस दौरान सभी सहयोगियों को भी लोगों की मदद में लगाकर परिवारों को सांत्वना दिलाने व इलाज आदि कराने में लगाया। सपा नेता पूर्व विधायक जमीर उल्लाह भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।
सांसद बिजेंद्र ने मृतकों के परिजनों को 50-50 लाख रुपये देने की मांग
नगला पटवारी में हुए सड़क हादसे पर पूर्व सांसद व सपा के वरिष्ठ नेता चौ. बिजेंद्र सिंह ने गहरा दुख व्यक्त किया है। पोस्टमार्टम हाउस पर उन्होंने मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी। साथ ही, वह जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती घायलों का हाल देखने पहुंचे। सपा नेता ने मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी से मांग की है कि वह मृतकों के परिवारों को 50-50 लाख व हादसे में गंभीर रूप से घायलों को 10-10 लाख रुपये की सहायता आकस्मिक दुर्घटना कोष या विवेकाधीन कोष से प्रदान करें। शहर के पूर्व विधायक प्रमोद गौड़ ने परिजनों को सांत्वना दी और सरकार से मुआवजे की मांग की। ब्यूरो
इस रोड पर पहले भी हुई हैं दुर्घटनाएं
एएमयू गैस गोदाम का मोड़ और रियाज कॉलोनी के मोड़ पर पहले भी दुर्घटनाएं हुई हैं। उस समय भी इसी तरह हायतौबा मची थी। एएमयू गैस गोदाम मोड़ पर दुर्घटना के बाद तो बवाल तक हो गया था। उस समय पुलिस ने जैसे तैसे हालात संभाले थे।

घटनास्थल पर लोगों से जानकारी करते एसपी सिटी कुलदीप गुनावत।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें