फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: जवां में सुबह घूमने निकले युवक की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा के नेशनल हाईवे पर मंगलवार सुबह घूमने निकले युवक की ताल बाबा मंदिर के पास संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मौत का कारण ब्रेन हेमरेज पाया गया है। घर के इकलौते पुरुष सदस्य की मौत सेे कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन



कस्बा निवासी निशांत कुमार (25) पुत्र स्वर्गीय मुकेश कुमार रोजाना की तरह मंगलवार सुबह 5:30 बजे नेशनल हाईवे पर घूमने के लिए गया था। थोड़ी देेर बाद घूमने निकले अन्य लोगों ने हाईवे पर बने ताल बाबा मंदिर के समीप निशांत को सड़क के सहारे पड़ा हुआ देखा तो उसे पहचान लिया।



सूचना पर परिजन, पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। निशांत को सीएचसी लाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन




पिता की भी हो चुकी है मौत
युवक की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है। वह घर का इकलौता पुुरुष सदस्य था। निशांत के पिता मुकेश की भी 18 वर्ष पूर्व युवा अवस्था में दुकान में रखे कूलर में करंट लगने से मौत हो गई थी। निशांत ने अपने पीछे दादी, मां, पत्नी ओर बहन दीक्षा को बिलखते हुए छोड़ा है। शव का भी देर शाम अंतिम संस्कार कर दिया। थाना प्रभारी हेमेंद्र मावी ने बताया कि युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया था, जिसमें मौत का कारण ब्रेन हेमरेज होना पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें