फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: छह घंटे दो छात्राओं को कार में घुमाता रहा युवक, हादसा होने पर छोड़कर भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव की कक्षा नौ में पढ़ने वाली दो छात्राओं को एक युवक ने स्कूल छोड़ने के बहाने अपनी कार में बैठा लिया और कार को छह घंटे तक सड़कों पर घुमाता रहा। इस दौरान उसकी कार एक बाइक से टकरा गई और इसमें एक छात्रा घायल हो गई। इसके बाद वह दोनों को सड़क पर ही छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन


घायल छात्रा सड़क पर पड़ी कराहती रही, इस दौरान सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। छात्रा के पिता ने इस संबंध में थाने पर तहरीर दी है। पिता ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में कक्षा नौ में पढ़ती है और बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह पड़ोस की एक अन्य छात्रा के साथ कॉलेज जाने के लिए निकली थी। रास्ते में गांव का ही एक युवक उन्हें कार लिए खड़ा मिला, उसने स्कूल छोड़ने की बात कहकर उन्हें कार में बैठा लिया और उसके बाद उन्हें स्कूल नहीं छोड़ा और कार इधर-उधर घुमाता रहा।

दोपहर करीब ढाई बजे पनैठी-गंगीरी रोड पर कार हादसे का शिकार हो गई। थाना पुलिस का कहना है कि घायल छात्रा को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें