फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: गिलहरी ने कराया फीडर में ब्रेक डाउन

Thu, 13 Aug 2026 03:13 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Archive
विज्ञापन
भीषण गर्मी और उमस के बीच बुधवार को बिजली कटौती ने शहरवासियों की परेशानी बढ़ा दी। अवंतिका फेस-1 फीडर पर गिलहरी के करंट की चपेट में आने से ब्रेकडाउन हो गया, जिससे आपूर्ति प्रभावित हुई।
विज्ञापन

जेई मनोज कुमार ने बताया कि फीडर पर गिलहरी के चिपक जाने से ब्रेकडाउन हुआ था, जिसे बाद में ठीक कर आपूर्ति सुचारू करा दी गई। भुजपुरा, नगला पटवारी, अवंतिका फेस-1, कृष्णापुरी, खैर बाईपास रोड, मित्र नगर, जवाहर नगर और शमशाबाद में भी बिजली कटौती और आंख-मिचौली से लोग परेशान रहे।


एडीए अवंतिका फेस-1 में सुबह से कई बार बिजली की ट्रिपिंग की शिकायतें मिलीं। अधीक्षण अभियंता शहरी अंशुमान यादव ने बताया कि फाॅल्ट के कारण कुछ क्षेत्रों में आपूर्ति प्रभावित हुई थी, जिसे बाद में सुचारू करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें