फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: हॉकी, टेनिस और बैडमिंटन के चयन-ट्रायल की तिथि घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में अलीगढ़ मंडल की टीम के चयन के लिए जिला और मंडल स्तरीय चयन-ट्रायल की तिथि घोषित कर दी गई हैं। हॉकी, टेनिस और बैडमिंटन के खिलाड़ियों के चयन के लिए स्पोर्ट्स स्टेडियम में ट्रायल आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन



प्रदेशीय महिला हॉकी प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय ट्रायल 15 अगस्त को दोपहर दो बजे और मंडलीय ट्रायल 16 अगस्त को होगा। प्रदेशीय प्रतियोगिता 20 से 22 अगस्त तक अयोध्या में आयोजित की जाएगी। वहीं, प्रदेशीय महिला टेनिस प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय ट्रायल 15 अगस्त को सुबह 11 बजे और मंडलीय ट्रायल 16 अगस्त को होगा। इसकी प्रदेशीय प्रतियोगिता भी 20 से 21 अगस्त तक अयोध्या में होगी।

प्रदेश स्तरीय समन्वय सब-जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय ट्रायल दो सितंबर और मंडलीय ट्रायल तीन सितंबर को सुबह 11 बजे आयोजित किया जाएगा। प्रदेशीय प्रतियोगिता सात से नौ सितंबर तक गाजियाबाद में होगी। जिला क्रीड़ा अधिकारी पूनम लता ने बताया कि चयन-ट्रायल में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को सभी मूल प्रमाणपत्रों के साथ आयु प्रमाणपत्र अथवा आधार कार्ड की छायाप्रति लाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें