फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही ने शादी का झांसा देकर होमगार्ड के साथ किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
- तीन बार कराया गर्भपात, अब शादी करने से मुकरा सिपाही, होमगार्ड ने लिखाया मुकदमा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरदुआगंज थाने के पूर्व मुंशी व वर्तमान में सहारनपुर में तैनात एक सिपाही पर महिला होमगार्ड ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि सिपाही ने तीन बार गर्भपात भी करा दिया। अब शादी करने से इंकार कर रहा है। इस मामले में महिला होमगार्ड की तहरीर पर हरदुआगंज पुलिस ने दुष्कर्म, गर्भपात कराने व एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पीड़ित होमगार्ड ने बताया कि उसकी ढाई साल पहले कोतवाली ऊपरकोट में तैनात सिपाही आशू चौधरी से मुलाकात हुई थी। आशू चौधरी वर्तमान में सहारनपुर पुलिस में तैनात है। पीड़िता के मुताबिक आशू ने खुद को जाट, हिंदू बताते हुए उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा, जबकि वह पहले से दो बच्चों का पिता था। प्रस्ताव ठुकराने पर उसने अपने हाथ की नस काट ली। मजबूरन उसकी बात माननी पड़ी। इसके बाद आशू चौधरी का तबादला हरदुआगंज में हो गया। यहां वह एक किराए के मकान में रहने लगा। मकान में उसने कई बार मिलने बुलाया और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इस दौरान वह गर्भवती हुई तो उसने तीन बार गर्भपात कराया। अब वह शादी करने की बात से इंकार कर रहा है। साथ ही पता लगा है कि वह संप्रदाय विशेष से संबंध रखता है। हरदुआगंज इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने मुकदमा दर्ज किए जाने की पुष्टि की है। बता दें कि आशू चौधरी को करीब दो माह पहले एसएसपी आकाश कुलहरि ने कार्य में लापरवाही बरतने के चलते निलंबित किया था। आशू पर आरोप था कि उसने ग्राम चौकीदारों को एसएसपी की बैठक में पहुंचने की जानकारी नहीं दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें