पिता परी चौक नोएडा से अपनी बेटी से मिलने खैर आ रहे थे। बस में उन्हें नींद आ गई। टप्पल कट से आगे जिकरपुर पुल के पास परिचालक ने उनसे उतरने के लिए पूछा। साहूकार ने खैर जाने की बात कही। उसके बाद परिचालक ने उन्हें वहीं उतार दिया। जहां किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वह घायल हो गए।
अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
गांव कुडेनी थाना रामघाट जिला बुलंदशहर निवासी साहूकार (52) पुत्र खचेरू परी चौक नोएडा से अपनी बेटी से मिलने खैर आ रहे थे। बस में उन्हें नींद आ गई। टप्पल कट से आगे जिकरपुर पुल के पास परिचालक ने उनसे उतरने के लिए पूछा। साहूकार ने खैर जाने की बात कही। उसके बाद परिचालक ने उन्हें वहीं उतार दिया। जहां किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वह घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल साहूकार को सीएचसी में भर्ती कराया, उसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी। डॉक्टरों ने गंभीर हालत में साहूकार को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई।