फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
सत्यपाल का फाइल फोटो। - फोटो : IGLASS
विज्ञापन
नगर के सराय बाजार में सामान लेने गए पूर्व सभासद के पति को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में उनकी मौके पर मौत हो गई। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

नगर के सासनी रोड निवासी चौ. सत्यपाल सिंह (55) पुत्र मेहताब सिंह सोमवार रात आठ बजे बाइक से सराय बाजार में कुछ सामान लेने गए थे। तभी मथुरा की तरफ से आ रहे ट्रक उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे ट्रक के नीचे आने से उनकी मौके पर मौत हो गई। वहीं ट्रक चालक बाइक को घसीटते हुए आधा किमी तक ले गया।
विज्ञापन

लोगों ने चालक व ट्रक को पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द किया है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल रामसिया मौर्य ने बताया कि घटना के संबंध में मृतक के बेटे पवन चौधरी की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मृतक की पत्नी कमलेश, बेटा पवन, दिनेश व बेटी प्रवीन रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें