गांव आलमपुर फतेहपुर में बुधवार की सुबह हव्वी खान के घर पर गैस सिलिंडर लीक होने से आग लग गई। आग में घरेलू सामान जल गया।
हव्वी खान ने बताया कि उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलिंडर मिला था। पुत्रवधू सहाना बेगम बुधवार की सुबह खाना बना रही थी, तभी सिलिंडर लीक होने से आग लग गई। परिजन आग बुझा पाते तब तक पूरे घर में आग फैल गई। वह लोग शोर मचाते हुए घर के बाहर भागे। शोर सुनकर आसपास के लोग भी आ गए। सभी ने पानी आदि डालकर आग पर काबू पाया।
आग से बेड, अलमारी, बक्सा, बच्चों के कपड़े, रजाई, सोने-चांदी के गहनों सहित अन्य घरेलू सामान जल गया है। करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। सूचना पर थाना पुलिस के सहित अग्निशमन विभाग की टीम भी पहुंची। समाजसेवी धीरज यादव ने पीड़ित परिवार को दस हजार रुपये की आर्थिक मदद देने के साथ राजस्व विभाग को भी सूचना दी, ताकि पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता मिल सके।