फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: मेड़ काटने पर चले लाठी-डंडे

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव मझोला में खेत की मेड़ काटने के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। झगड़े में दोनों पक्ष से चार लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

गांव निवासी कमला देवी पत्नी गोवर्धन सिंह व चंद्रवती देवी पत्नी वीरेंद्र सिंह के खेत पास-पास में हैं। बुधवार को दोनों के परिवार के सदस्य खेत की मेड़ को लेकर भिड़ गए। दोनों में लाठी-डंडे चले गए। इस बीच किसी ने घटना का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए छर्रा के सरकारी अस्पताल में भेजा है। एसआई ओमदत्त मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर प्राप्त हो गईं, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें