फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बनने के साथ आई दरार, एक ओर झुकी रापटा पुल की दीवार, निर्माण कार्य रोका

Sat, 19 Apr 2025 01:23 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

ग्रामीणों ने पुल के निर्माण में घटिया सामग्री के उपयोग का आरोप लगाते हुए निर्माण रुकवाने की मांग की थी। साथ ही 24 मार्च को पुल के पास खड़े होकर प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
रापटा पुल में निर्माण के दौरान आई दरार से झुकी दीवार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगीरी ब्लॉक की ग्राम पंचायत गालिबपुर में नीम नदी पर बन रहे रापटा पुल की दीवार में दरार आ गई है। पुल के एक ओर की दीवार झुक गई है। इस पर निर्माण कार्य रोक दिया गया है। समाज कल्याण निर्माण निगम के अधिशासी अधिकारी गजेंद्र पाल सिंह ने कहा कि दीवार में दरार क्यों आई और एक ओर क्यों झुकी, इसकी जांच टीम भेजकर कराई जाएगी।

विज्ञापन


इस रापटा पुल का निर्माण छर्रा विधायक ठा. रवेंद्र पाल सिंह की निधि से हो रहा है। समाज कल्याण निर्माण निगम इसका निर्माण करा रहा है। 25 फुट लंबे इस रापटा पुल पर आठ ढोल लगे हैं। 10 मार्च माह में इसका निर्माण शुरू हुआ था। उस समय ग्रामीणों ने पुल के निर्माण में घटिया सामग्री के उपयोग का आरोप लगाते हुए निर्माण रुकवाने की मांग की थी।

साथ ही 24 मार्च को पुल के पास खड़े होकर प्रदर्शन किया था। उस समय ग्रामीणों का कहना था कि पुल के दोनों और काफी खाली जगह है। दीवार नहीं बनने से बरसात में पानी भरेगा और दोनों तरफ का रास्ता कट जाएगा। 25 मार्च के अंक में अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन


गांव के निवासी विजेंद्र सिंह ने बताया गांव के लोग शुरू से ही घटिया सामग्री से निर्माण होने की बात कहकर निर्माण का विरोध कर रहे हैं। रापटा पुल अभी बना भी नहीं है, उससे पहले ही दीवार में दरार आने के साथ एक ओर की दीवार झुक गई है। इससे हादसा हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें