फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: खेत में किसान की हृदयगति रुकने से मौत, परिवार में छाया मातम

Sat, 19 Apr 2025 01:21 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अनार सिंह अपनी मक्का की फसल की सिंचाई करने के लिए खेतों पर गए थे। अगली सुबह परिवार वाले खेत पर पहुंचे तो उनका शव पड़ा था। यह देखकर उन्होंने परिवार के अन्य लोगों को खबर दी।
विज्ञापन
हार्ट अटैक - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव नगला हंशी निवासी किसान अनार सिंह (45) पुत्र बनवारी लाल का शव 18 अप्रैल की सुबह खेत पर पड़ा मिला। परिवार ने आशंका जताई कि हृदयगति रुकने से मौत हुई है। परिजन ने पुलिस को सूचना नहीं दी। शव का पोस्टमार्टम कराए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन


परिवार वालों के अनुसार 17 अप्रैल की रात अनार सिंह अपनी मक्का की फसल की सिंचाई करने के लिए खेतों पर गए थे। 18 अप्रैल की सुबह परिवार वाले खेत पर पहुंचे तो उनका शव पड़ा था। यह देखकर उन्होंने परिवार के अन्य लोगों को खबर दी। खबर फैली तो गांव वाले भी एकत्र हो गए। शरीर में किसी तरह का कोई निशान न होने पर हृदयगति रुकने से मौत की बात मानकर परिवार वालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें