अलीगढ़ के बन्ना देवी में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक 22 वर्षीय युवक ने मालगाड़ी ट्रेन के ऊपर चढ़कर बिजली के तार से चिपक कर जान दे दी। बताया जा रहा है कि युवक रविवार दोपहर से घर से लापता था।
परिजनों ने युवक के गुमशुदगी की थाने में भी जानकारी दी थी। हालांकि ट्रेन के ऊपर बिजली के तारों से युवक का चिपका हुआ शव मिला है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुला हाल है।
वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना बन्ना देवी थाना क्षेत्र के मालगोदाम की है।