फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैशियर की हत्या कर तीन लाख लूटे

Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
Aligarh
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। दीपावली गुजरने के बाद चैन की सांस ले रहे पुलिस महकमे को सोमवार सुबह बदमाशों ने बड़ी चुनौती दी। बैंक में कैश जमा करने जा रहे ब्रेड फैक्ट्री के कार सवार कैशियर की जीटी रोड पर हत्या के बाद बदमाश तीन लाख रुपये लूट ले गए। पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने कार के आगे बाइक लगाकर कैशियर को रोका और कार के तीन शीशे तोड़कर उसे दो गोलियां मारी। खबर पर दौड़ी पुलिस ने सघन चेकिंग कराई। मगर कोई सफलता हाथ नहीं लगी।
विज्ञापन

मूल रूप से बन्नादेवी क्षेत्र के रघुवीरपुरी निवासी 60 वर्षीय ब्रजमोहन शर्मा पुत्र रामस्वरूप गभाना क्षेत्र में जीटी रोड पर गांव बीधा नागर के पास मल्टीनेशनल ब्रेड कंपनी बोन न्यूट्रिक प्राइवेट लिमिटेड के आधिपत्य में चल रही च्वाइश एग्रो प्राइवेट लिमिटेड में बतौर कैशियर तैनात थे। सोमवार सुबह 10 बजे वह अपनी मारुति कार से पला सल्लू स्थित एसबीआई शाखा के लिए चले। कार फैक्ट्री से बमुश्किल 30-40 मीटर दूर पहुंची होगी, तभी पहले से दो बाइकों पर मौजूद चार बदमाशों ने एक बाइक कार के आगे लगा दी। कार रुकते ही उसे चारों ओर से घेर लिया और उसके आगे का व साइड के दो शीशे तोड़कर ब्रजमोहन पर पिस्टल से फायरिंग कर दी। ब्रजमोहन को दो गोलियां लगी। इसके बाद बदमाश कार में रखा तीन लाख रुपये कैश का बैग लेकर फरार हो गए। तभी वहां से निकल रहे एक ट्रैक्टर चालक ने बीच सड़क पर कार में खून से लथपथ कैशियर को देखकर फैक्ट्री में खबर दी। तत्काल ब्रजमोहन को जिला अस्पताल लाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। खबर पर एसएसपी, एसपी सिटी, सीओ द्वितीय पहले जिला अस्पताल और फिर मौके पर पहुंचे। एसएसपी के अनुसार बदमाशों ने इस हत्यायुक्त लूट को अंजाम दिया है। जल्द ही जांच के आधार पर राजफाश होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें